इंदौर से बैंगलूर जाने के लिए इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचे एक यात्री की पेंट में कल चूहा घूंस गया। खास बात यह रही की इंदौर एयरपोर्ट पर यात्री को पर्याप्त मेडिकल सुविधा भी नहीं मिल पाई। यात्री को इंजेक्शन भी बैंगलूर में जाकर लगवाना पड़ा। इंदौर एयरपोर्ट सूत्
.
इंदौर एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भोपाल के रहने वाले अरुण मोदी इंडिगो एयरलाइंस की दोपहर 3 बजकर 05 बजे इंदौर से बेंग्लुर जाने वाली फ्लाइट 6E 6739 से बैंग्लूर जाने के लिए पत्नी के साथ दोपहर 1 बजे एयरपोर्ट पहुंचे थे। फ्लाइट में समय होने के कारण वह इंदौर एयरपोर्ट के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित डिपार्चर हॉल में लगे रिकलाइनर्स पर आराम करने के लिए लेटे हुए थे, तभी एक चूहा उनकी पैंट में नीचे की ओर से घुस गया। इससे वह चौंककर उठ खड़े हुए। उन्होंने बाहर से ही चूहे को पकड़ा। इस पर चूहे ने उन्हें घुटने के पीछे बुरी तरह से काट लिया। उन्होंने बचने के लिए वहीं पैंट भी उतार दी और चूहे को पकड़ा। उन्होंने और उनकी पत्नी ने इस घटना से नाराज होकर हंगामा किया। इस पर वहां मौजूद एयरपोर्ट स्टाफ ने आकर उन्हें शांत किया।
अरूण ने बेंगलुरु में लगवाया इंजेक्शन
अरुण ने बताया कि उनके डॉक्टर द्वारा जानवर द्वारा काटे जाने पर रैबीज का इंजेक्शन लगाने की सलाह दिए जाने पर जब इंदौर एयरपोर्ट पर वह नहीं मिला तो उन्होंने मांग की कि उन्हें प्रिस्क्रिप्शन लिखकर दिया जाए, ताकि वे कहीं और ये इंजेक्शन लगवा सकें। इस पर डॉक्टर ने उन्हें प्रिस्क्रिप्शन लिखकर दिया, जिसके आधार पर उन्होंने बेंगलुरु जाकर इंजेक्शन लगवाया।
टीटनेस का इंजेक्शन भी बड़ी मुश्किल में लगाया
अरूण ने बताया कि मेडिकल रूम में रैबीज का इंजेक्शन लगाने की बात कही, लेकिन स्टाफ ने बताया कि रैबीज का इंजेक्शन नहीं है। तब उन्होंने टिटनेस का इंजेक्शन लगाने को कहा तो स्टाफ ने वो भी न होने की बात कही। जब उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर की तो एयरपोर्ट मैनेजर द्वारा दखल दिए जाने के बाद स्टाफ ने एक टिटनेस का इंजेक्शन लगाया, जो पहले वो न होने की बात कह रहे थे।
इंदौर से बैंग्लूर होते हुए जा रहे थे कालीकट
अरुण ने बताया कि वह भोपाल के रहने वाले है और हैदराबाद की एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर डेवलपर हैं। वह इंदौर से बेंगलुरु होते हुए कालीकट जा रहे थे, तभी उनके साथ यह घटना हुई। वह और पत्नी बुरी तरह घबरा गए। घटना के समय वहां एयरपोर्ट स्टाफ नहीं था। हंगामे के बाद एयरपोर्ट स्टाफ आया और उन्हें मेडिकल इमरजेंसी रूम में लेकर गया, जहां डॉक्टर ने उनकी जांच कर घाव को साफ किया।
पहले भी चूहों की शिकायत
इंदौर एयरपोर्ट पर इससे पहले भी चूहों को लेकर यात्री शिकायत कर चुके हैं। कुछ समय पहले एक यात्री ने टर्मिनल में फूड काउंटर्स के पास चूहों को दौड़ते देख उनका वीडियो शेयर किया था। इसके अलावा एयरपोर्ट पर मच्छर, कॉकरोच और आवारा कुत्तों की शिकायत भी कई बार यात्री कर चुके हैं, लेकिन कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। प्रबंधन की लापरवाही के कारण एयरपोर्ट के साथ ही देश के सबसे स्वच्छ शहर की छवि भी खराब हो रही है।
चल रहा है स्वच्छता पखवाड़ा
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को देखते हुए एयरपोर्ट पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा के नाम से स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है, जिसमें एयरपोर्ट पर साफ-सफाई की बड़ी-बड़ी बातें की जा रही हैं। इस बीच ये घटना एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं की पोल खोल रही है। तीन दिन पहले भी एक यात्री ने एयरपोर्ट पर वॉशरूम में गंदगी के फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए व्यवस्थाओं पर सवाल उठाया था, जिसके जवाब में एयरपोर्ट प्रबंधन ने तुरंत सफाई करवाते हुए फोटो शेयर किए थे।