Last Updated:
Indore rat attack News: इंदौर के एमवायएच अस्पताल में चूहों के हमले से दो नवजात बच्चियों की मौत हो गई, वहीं एयरपोर्ट पर एक यात्री को चूहे ने काट लिया. दोनों घटनाओं ने प्रशासन की लापरवाही उजागर की है.
Indore News: इंदौर में हाल ही में चूहों से जुड़ी दो चौंकाने वाली घटनाएं सामने आई हैं. पहली घटना शहर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) में हुई, जहां चूहों के हमले के बाद दो नवजात बच्चियों की मौत हो गई. यह मामला अभी चर्चा में था कि दूसरी घटना देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे पर हुई, जहां एक यात्री को चूहे ने काट लिया. इन घटनाओं ने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं.
इसके बाद, मंगलवार को इंदौर एयरपोर्ट पर भोपाल के अरुण मोदी को वेटिंग एरिया में चूहे ने काट लिया. वह पत्नी के साथ बेंगलुरु जाने की तैयारी में थे. चूहे के काटने से घबराकर उन्होंने हंगामा किया. एयरपोर्ट स्टाफ उन्हें मेडिकल रूम ले गया, लेकिन रेबीज और टिटनेस इंजेक्शन नहीं मिला. बेंगलुरु पहुंचकर अरुण ने इलाज करवाया. वह हैदराबाद की मल्टीनेशनल IT कंपनी में इंजीनियर हैं. इससे पहले कानपुर की फ्लाइट में भी चूहा मिलने की घटना हो चुकी है.
इन दोनों घटनाओं ने इंदौर में स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है. एक तरफ अस्पताल में नवजात बच्चियों की मौत ने लोगों को दुखी किया, तो दूसरी तरफ हवाई अड्डे जैसी महत्वपूर्ण जगह पर चूहे की मौजूदगी ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए. लोग अब मांग कर रहे हैं कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें