Last Updated:
पाकिस्तान के हरफनमौला हुसैन तलत ने इन अटकलों को खारिज किया है कि भारत से एशिया कप सुपर 4 मैच में हारने के बाद टीम का मनोबल गिरा है. बल्लेबाजी हरफनमौला तलत ने श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट लेकर पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान की फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बनी हुई है. इसके लिये पाकिस्तान को अब बृहस्पतिवार को बांग्लादेश को हराना होगा.

तलत ने कहा कि श्रीलंका पर मिली जीत से टीम में सकारात्मकता आई है और दो मैच भी अच्छे से खेलने पर वे एशिया कप जीत सकते हैं .उन्होंने कहा ,‘‘ टीम का माहौल बहुत अच्छा है. हम इतने लंबे समय से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं. अच्छी बात यह है कि प्रबंधन टीम के साथ है जबकि पहले खराब खेलने वालों को टीम से निकाल दिया जाता था. अब दो ही मैच बचे हैं और अच्छा खेलने पर ट्रॉफी हमारी होगी. बांग्लादेश और पाकिस्तान से हारने के बाद श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. पाकिस्तान के इस किलाड़ी के बयान से एक बात तो साफ है कि जैसे रस्सी कितनी भी जल जाए ऐंठन नहीं जाती वैसे ही पाकिस्तान कितना भी हारे सपने देखना बंद नहीं करता.