फाइनल की रेस से अब भी बाहर नहीं है SL, एक रास्‍ता दिलाएगा डायरेक्‍ट एंट्री

फाइनल की रेस से अब भी बाहर नहीं है SL, एक रास्‍ता दिलाएगा डायरेक्‍ट एंट्री


Last Updated:

Sri Lanka Final Scenario: श्रीलंका की टीम अभी भी एशिया कप 2025 के फाइनल में अपनी जगह बना सकती है. ऐसा तभी संभव है जब भारत और पाकिस्‍तान दोनों ही क्‍वालिफाई नहीं कर पाएं और बांग्‍लादेश सुपर-4 में टेबल टॉपर के तौर पर फिनिश करे.

फाइनल की रेस से अब भी बाहर नहीं है SL, एक रास्‍ता दिलाएगा डायरेक्‍ट एंट्रीश्रीलंका की टीम सुपर-4 में दो मैच हार चुकी है. (File Photo)
नई दिल्‍ली. एशिया कप में छह बार की चैंपियन श्रीलंका की टीम ग्रुप स्‍टेज पर टेबल टॉपर के तौर पर सुपर-4 में पहुंची. श्रीलंका ने ग्रुप-बी में बांग्‍लादेश, अफगानिस्‍तान और हांगकांग को हराकर शान के साथ एशिया कप 2025 के दूसरे चरण में जगह बनाई थी. हालांकि सुपर-4 में पहले भारत और फिर पाकिस्‍तान ने श्रीलंकाई टीम को चारों खाने चित कर दिया. ऐसे में फाइनल की दौड़ से चरित असलंका की कप्‍तानी वाली टीम को बाहर माना जा रहा है. हालांकि यह अभी पूरी तरह सच नहीं हैं. एक तरकीब अभी भी है, जिसके जरिए वो फाइनल में अपनी जगह बना सकते हैं. चलिए हम आपको इसके बारे में विस्‍तार में बताते हैं.

भारत-पाकिस्‍तान को हारने होंगे सारे मैच
श्रीलंका को फाइनल की रेस में बने रहने के लिए उसे सबसे पहले दुआ करनी होगी कि बांग्‍लादेश अपने अगले दोनों मुकाबले भारत और पाकिस्‍तान के खिलाफ जीत जाए. वह भी छोटे-मोटे अंतर से नहीं बल्कि बड़े मार्जिन से. अगर ऐसा होता है तो भारत, पाकिस्‍तान और श्रीलंका तीनों के पास केवल दो-दो अंक होंगे. आखिरी सुपर-4 मैच में श्रीलंका को भारत के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी.

श्रीलंका को बड़े अंतर से जीतना होगा मुकाबला
यहां श्रीलंका को सिर्फ जीतना ही नहीं बल्कि बहुत बड़े अंतर से जीतना पड़ेगा. ऐसा इसलिए क्‍योंकि इस स्थिति में नेट रनरेट (NRR) से ही फैसला होगा कि कौन-सी टीम फाइनल में बांग्‍लादेश के साथ खेलेगी. अगर श्रीलंका भारत को भारी अंतर से हराने में सफल रहा तो वो प्‍वाइंट्स टेबल में भारत और पाकिस्‍तान दोनों को ही पीछे छोड़ देगा.

तब बांग्‍लादेश-श्रीलंका में होगा फाइनल
ऐसे में भारत और पाकिस्‍तान फाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएंगे और श्रीलंका की टीम बांग्‍लादेश के साथ खिताबी मुकाबला खेलने के लिए क्‍वालिफाई कर जाएगी. अगर आज भारत बांग्‍लादेश को हरा देता है तो श्रीलंका का सपना यहीं टूट जाएगा. उस स्थिति में श्रीलंका के पास कोई संभावना नहीं बचेगी. यही कारण है कि श्रीलंकाई टीम को अब अपनी किस्‍मत से भी उम्‍मीदें जोड़नी होंगी.

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें

homecricket

फाइनल की रेस से अब भी बाहर नहीं है SL, एक रास्‍ता दिलाएगा डायरेक्‍ट एंट्री



Source link