एशिया कप 2025 की शुरुआत के पहले संजू सैमसन को टीम में शामिल करने के बाद कई सवाल खड़े हो गए थे. भारतीय टीम के उप कप्तान शुभमन गिल के टी20 टीम में आने के बाद संजू की बैटिंग पोजिशन पर चर्चा तेज हो गई थी. पहले संजू सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलते थे. ऐसे में क्रिकेट फैंस उनकी बैटिंग पोजीशन को लेकर काफी उत्साहित थे. मैनेजमेंट ने उन्हें मीडिल ऑर्डर में खेलने को कहा. इसी बीच सैसमन एशिया कप के दौरान टी20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड हासिल करने की दहलीज पर खड़े हैं.
टी20I में बना लेंगे 1000 रन
भारत के विस्फोटक बल्लेबाज अपनी तेज-तर्रार पारियों से विरोधी टीम के परखच्चे उड़ाने वाले संजू सैमसन के पास इतिहास रचने का बेहतरीन मौका है. दरअसल, संजू ने अभी अपने टी20 करियर में 930 रन बनाए हैं. अगर वो आज भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले सुपर 4 राउंड के चौथे मैच 70 रन बना देते हैं, तो वो ये आंकड़ा पूरा कर लेंगे. अभी तक टी20 इंटरनेशनल में भारत के 11 बल्लेबाजों ने ये कीर्तिमान रचा है. संजू ऐसा करने वाले 12वें खिलाड़ी बन जाएंगे.
मौके की तलाश में संजू
एशिया कप में भारतीय टीम ने अभी 5 मैच खेले हैं. ज्यादातर मैच में संजू को खेलने का मौका नहीं मिल पाया. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करने उतरते हैं. कई बार दोनों अकेले ही शानदार प्रदर्शन कर भारत को जीत के करीब ले जाते हैं, जिससे बाकी बल्लेबाजों की जरूरत नहीं पड़ती है. ऐसे में संजू के सामने बड़ी चुनौती होगी मौका मिलने पर शानदार पारी खेलने की.
संजू का टी20 करियर
संजू सैमसन ने अपने टी20 करियर की शुरुआत साल 2025 में की थी. उन्होंने अपने टी20 करियर में अभी तक 46 मैचों की 40 पारियों में 148.90 के स्ट्राइक रेट से 930 रन बनाए हैं. संजू ने अपने करियर में 3 शतक और 3 अर्धशतक जमाए हैं. उनके सामने आज 1000 रन बनाने का एक बड़ा मौका होगा.
ये भी पढ़ें:हारिस की जोकरपंती में शामिल शाहीन अफरीदी, सपोर्ट में पढ़े कसीदे, बोले- सबको बोलने का..