सूर्यकुमार यादव को आउट करने वाले गेंदबाज ने बांग्लादेश के लिए रचा इतिहास

सूर्यकुमार यादव को आउट करने वाले गेंदबाज ने बांग्लादेश के लिए रचा इतिहास


Last Updated:

भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहा मैच तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान का 118वां टी20 इंटरनेशनल मैच है. मुस्ताफिजुर ने भारत के सूर्यकुमार यादव को आउट कर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने विकेटों की संख्या 150 पर पहुंचा दिया है.

मुस्ताफिजुर रहमान ने सूर्यकुमार यादव को आउट कर रचा इतिहास.
नई दिल्ली. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिज़ुर रहमान ने बांग्लादेश के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. इस फॉर्मेट में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बांग्लादेश के गेंदबाज बन गए हैं. दुबई में भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे एशिया कप 2025 के सुपर 4 मैच में रहमान को शाकिब अल हसन के 149 विकेटों के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए एक विकेट की जरूरत थी, और उन्होंने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को आउट करके यह मुकाम हासिल कर लिया.

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुस्ताफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) ने भारत की पारी के 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर बांग्लादेश के कार्यवाहक कप्तान जेकर अली ने विकेट के पीछे कैच कराया. भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहा मैच मुस्तफिजुर का बांग्लादेश के लिए 118वां टी-20 मैच है और उनके नाम अब 150 विकेट हो गए हैं. मुस्ताफिजुर रहमान अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान, टिम साउदी और ईश सोढ़ी के बाद टी20 इंटरनेशनल में 150 विकेट लेने वाले दुनिया के चौथे गेंदबाज बन गए हैं. श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश के आखिरी सुपर 4 मैच में मुस्तफिजुर रहमान ने चार ओवर फेंके और 20 रन देकर 3 विकेट लिए थे.

मुस्ताफिजुर रहमान ने सूर्यकुमार यादव को आउट कर रचा इतिहास.
मुस्ताफिजुर रहमान द्वारा सूर्यकुमार यादव को आउट करने से पहले भारत के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरीं. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 37 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 75 रन बनाए. अपनी 75 रनों की पारी के दौरान वह विराट कोहली के बाद एशिया कप टी20I के एक संस्करण में 200 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए और उन्होंने एशिया कप के टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

अभिषेक के नाम 17 छक्के हैं, और अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज आठ मैचों में 15 छक्कों के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 168 रन बनाए. बांग्लादेश को जीत के लिए 169 रन की जरूरत है.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

सूर्यकुमार यादव को आउट करने वाले गेंदबाज ने बांग्लादेश के लिए रचा इतिहास



Source link