India vs Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर-4 के चौथे मुकाबले का आगाज हो चुका है. सोशल मीडिया पर मैच से ज्यादा चर्चे हैंडशेक के देखने को मिल रहे हैं. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और बांग्लादेशी कप्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देख फैंस काफी कन्फ्यूज नजर आए. चारो तरफ फैला है दोनों ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया है.
बांग्लादेश ने जीता टॉस
बांग्लादेश के नियमित कप्तान लिटन दास इस मैच में चोट के चलते टीम का हिस्सा नहीं हैं. जिसके चलते जाकिर अली टॉस के लिए मौजूद रहे. जाकिर अली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सूर्या के सिक्का उछालते समय का है. उस दौरान दोनों के बीच हैंड शेक नहीं हुआ. जिससे फैंस में अफवाह फैली की सूर्या ने हाथ नहीं मिलाया.
सूर्या ने जारी रखी हैंड शेक की परंपरा
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और बांग्लादेश के कप्तान जैकर अली के बीच हाथ मिलाया गया. जाकिर अली के बयान के खत्म होने के बाद दोनों के बीच कॉन्टैक्ट देखने को मिला. पाकिस्तान के अलावा सूर्या ने हर टीम के कप्तान और अधिकारी से हाथ मिलाने की ‘परंपरा’ को जारी रखा. पाकिस्तान के खिलाफ लीग स्टेज में सलमान अली आगा को नजरअंदाज करने के बाद यह हैंड शेक का मुद्दा कंट्रोवर्सी में बदल गया था.
(@meer_yasi_r) September 24, 2025
(@rouxx_en_y) September 24, 2025
ये भी पढ़ें.. IND vs BAN: अभिषेक शर्मा का ‘दोहरा शतक’… ये कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज, बांग्लादेश के खिलाफ मचाई तबाही
टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत
बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने धमाकेदार शुरुआत की थी. भारतीय टीम की तरफ से एक बार फिर अभिषेक शर्मा ने बल्ले से हल्ला बोला. उन्होंने 75 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. शुभमन गिल ने 29 जबकि हार्दिक पांड्या ने 38 रन की पारी खेलकर टीम को 168 रन के स्कोर तक पहुंचाया. भारतीय टीम अभी तक एशिया कप 2025 में अजेय साबित हुई है.