Last Updated:
Small Investment Business: अगर आपका बजट कम है लेकिन आप बिजनेस की लाइन में उतरना चाहते हैं तो ये मौका बिल्कुल न गंवाएं. इस काम के लिए तो सरकार भी आपकी मदद कर रही है.
दोना-पत्तल बनाने की मशीन की कीमत लगभग पच्चीस हजार से लेकर डेढ़ लाख तक होती है. जिससे आप छोटे से जगह पर भी लगाकर अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं. शुरुआत के दिनों में आपको इसको लगाने के लिए ज्यादा डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं पड़ती, सबसे पहले आपको उद्योग विभाग से पंजीयन करना पड़ता है. जिसके माध्यम से सरकार आपको सब्सिडी के साथ लोन देती है. यह मशीन बिजली से चलती है इसके लिए आपको एक व्यावसायिक मीटर भी घर में लगाना पड़ेगा.
इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए आपको दोना-पत्तल बनाने की मशीन की आवश्यकता होगी. इस मशीन की कीमत पच्चीस हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपए के बीच होती है, जिसे आप छोटे से स्थान पर भी लगा सकते हैं. प्रारंभिक दिनों में इस व्यवसाय के लिए ज्यादा दस्तावेज़ की जरूरत नहीं होती. आपको सबसे पहले उद्योग विभाग में पंजीयन कराना होगा, साथ ही व्यवसायिक मीटर भी लगवाना पड़ेगा क्योंकि यह मशीन बिजली से चलती है. कच्चा माल आपको बड़े शहरों जैसे जबलपुर, प्रयागराज या इंदौर से मंगवाना होगा, जिससे आप दोना, पत्तल और डिस्पोजल बनाने का काम कर सकें.
लोकल 18 से बातचीत करते हुए रीवा के निवासी अजय ने बताया कि वह पिछले चार सालों से इस व्यवसाय में हैं और इससे अच्छी खासी आय कर रहे हैं. वह अपने दोना-पत्तल को रीवा जिले के अलावा सीधी सिंगरौली और सतना जिलों में भी सप्लाई करते हैं, जहां इनकी काफी मांग रहती है. अजय ने आगे बताया कि इस मशीन को संचालित करने के लिए केवल 2-3 लोगों की आवश्यकता होती है और यह मशीन प्रतिदिन 10,000 पत्तल बनाने में सक्षम है. उनका यह व्यवसाय न केवल उनके घर का खर्च चला रहा है बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार दे रहा है.
सस्ती लागत, उच्च मुनाफा
कम लागत और सीमित जगह में इस व्यवसाय को शुरू कर आप भी अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं. दोना-पत्तल की बढ़ती मांग को देखते हुए यह व्यवसाय आपके लिए एक सुनहरा अवसर हो सकता है. उद्योग विभाग से सरकार लोन भी देती है इस व्यवसाय को शुरु करने के लिए.
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें