ICC Women World Cup 2025: ₹100 से टिकट! इंदौर में होगा वूमंस वर्ल्ड कप का जलवा, जानें कब-कब होंगे मैच

ICC Women World Cup 2025: ₹100 से टिकट! इंदौर में होगा वूमंस वर्ल्ड कप का जलवा, जानें कब-कब होंगे मैच


Last Updated:

ICC Women’s World Cup Ticket Price: इंदौर का होलकर स्टेडियम वर्ल्ड कप के लिए तैयार हो रहा है. यहां अक्टूबर में 5 मैच खेले जाएंगे, जिनमें भारत बनाम इंग्लैंड का मैच भी शामिल है. टिकट मात्र ₹100 से शुरू है.

ICC Women World Cup Indore: इंदौर के होलकर स्टेडियम में इस वक्त युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है. कारण है यहां पर आयोजित होने वाला वूमंस वर्ल्ड कप 2025. इसी को लेकर स्टेडियम के अपग्रेडेशन का काम जोरों शोरों से चल रहा है. अक्टूबर माह में ही इंदौर में केवल पांच मैचेस होने वाले हैं. 28 साल पहले 1997 में यहां पर वूमन्स वर्ल्ड कप हुआ था, जो नेहरू स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेला गया था. हालांकि यह मैच ड्रॉ रहा था.

कितने मैच होंगे इंदौर में 
एमपीसीए के सेक्रेटरी सुधीर असनानी ने Local18 की टीम को बताया कि इंदौर में वूमेंस वर्ल्ड कप के पांच मैच होने वाले हैं, जिनमें से एक भारत का मैच भी है. 3 मैच ऑस्ट्रेलिया के होंगे, दो न्यू जीलैंड एक दक्षिण अफ्रीका खेलेगा. इसी को देखते हुए पूरे स्टेडियम को अपग्रेड किया जा रहा है. चेयर से लेकर पवेलियन और कैंटीन तक हर चीज का रिनोवेशन किया जा चुका है. थोड़ा काम बचा है जो जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा.

100 रुपए में मैच का आनंद
क्रिकेट को लेकर इंदौर में अलग ही दीवानगी देखने को मिलती है, वैसे तो वर्ल्ड कप के कई मैचेस देशभर में होने वाले हैं, लेकिन इसका सबसे सस्ता टिकट आपको इंदौर में ही मिलेगा. इसके टेबल के टिकट ₹100 रखी गई है, जबकि उससे ऊपर की टिकट 130 रुपए तक की होगी, जबकि सबसे ऊपर की वह भी केवल इंडिया मैच की टिकट आपको मात्र 500 रुपए में उपलब्ध हो जाएगी. सेक्रेटरी सुधीर असनानी का कहना है कि होलकर स्टेडियम की कैपेसिटी 27-28 हजार है. उम्मीद है कि इसकी पूरी टिकट बुक हो जाएगी.

मैच की लिस्ट
1 अक्टूबर : न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
6 अक्टूबर : न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
19 अक्टूबर : भारत बनाम इंग्लैंड
22 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
25 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

ICC Women World Cup 2025: ₹100 से टिकट! इंदौर में वूमंस वर्ल्ड कप के 5 मैच



Source link