Last Updated:
Ravichandran Ashwin Big Bash League: रविचंद्रन अश्विन आईपीएल से संन्यास लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया की मशहूर टी-20 लीग बिग बैश में खेसते नजर आने वाले हैं.
‘फॉक्स स्पोर्ट्स’ की रिपोर्ट के अनुसार सिडनी थंडर इस सप्ताह के अंत तक अश्विन को ऑफिशियली साइन कर लेगी. अश्विन ने बीबीएल विदेशी खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था लिहाजा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें विशेष अनुमति देगा.
इसलिए ही लिया था IPL से संन्यास
अश्विन ने जब पिछले महीने आईपीएल से संन्यास की घोषणा की तभी इस बात का ऐलान कर दिया था कि अब वह दुनिया भर में घूम-घूमकर विदेशी टी-20 फ्रैंचाइजी टूर्नामेंट खेलेंगे. बीसीसीआई अपने एक्टिव प्लेयर्स को फॉरेन टी-20 लीग में खेलने की अनुमति नहीं देता.
अश्विन ने पिछले साल दिसंबर में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया था. अपने शानदार करियर के दौरान उन्होंने 537 विकेट लेकर देश के दूसरे सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट टेकर गेंदबाज के रूप में अपने करियर का अंत किया, उनसे आगे अनिल कुंबले (619 विकेट) ही है.
IPL में झटके 187 विकेट
आईपीएल में अश्विन ने 221 मैच में 30.22 की औसत से 187 विकेट लिए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/34 रहा. उन्होंने बल्ले से 833 रन भी बनाए, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 50 रन रहा.
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें