कैसे पहनी पुलिस की वर्दी? इंदौर के इस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के पीछे पड़ी क्राइम ब्रांच, बैठा दी जांच

कैसे पहनी पुलिस की वर्दी? इंदौर के इस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के पीछे पड़ी क्राइम ब्रांच, बैठा दी जांच


Last Updated:

Indori Govinda News: इंदौर के फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के पीछे पुलिस पड़ गई है. जांच बैठा दी गई है. कलाकार द्वारा सफाई देने के बावजूद…

इंदौर न्यूज.
रिपोर्ट: मिथिलेश गुप्ता

Indore News: सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर श्याम पांडे उर्फ इंदौरी गोविंदा फंस गए हैं. पुलिस वर्दी में उनका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. वीडियो में इन्फ्लूएंसर मध्य प्रदेश पुलिस की वर्दी पहने नजर आ रहे हैं. क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू कर दी है. यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया तो कानूनी कार्रवाई होगी.

ऐसा करना कानूनन अपराध
दरअसल, यह वीडियो सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल और मीडिया के माध्यम से पुलिस के संज्ञान में आया. एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया, वीडियो की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा, “अगर कोई व्यक्ति पुलिस की वर्दी या मोनो का उपयोग करता है, तो उसके उद्देश्य, अनुमति और अन्य तथ्यों की पुष्टि की जाती है. नियमों का उल्लंघन होने पर सख्त कार्रवाई होगी.” दंडोतिया ने स्पष्ट किया कि पुलिस वर्दी का अनधिकृत उपयोग गंभीर अपराध है, जो जनता में भ्रम पैदा कर सकता है.

मैं कलाकार हूं… दी सफाई
वीडियो वायरल होने के बाद इंदौरी गोविंदा ने सफाई दी. उन्होंने एक अन्य वीडियो जारी कर कहा, “मैं एक कलाकार हूं. यह वीडियो एक शूटिंग के दौरान बनाया गया था. मेरा इरादा पुलिस का अपमान करना नहीं था.” इन्फ्लूएंसर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह रील पोस्ट की गई थी, जहां उनके 1 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं. उन्होंने पुलिस वर्दी में डांस करते हुए वीडियो शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो गया.

पुलिस कर रही जांच
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच में वीडियो की लोकेशन, अनुमति और उद्देश्य की पड़ताल की जा रही है. इंदौर पुलिस कमिश्नर ने भी मामले पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ ने इन्फ्लूएंसर का समर्थन किया, तो कई ने वर्दी के दुरुपयोग पर सवाल उठाए.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

कैसे पहनी पुलिस की वर्दी? इंदौर के इस इन्फ्लुएंसर के पीछे पड़ी क्राइम ब्रांच



Source link