गंजबासौदा में पुष्प सज्जा से सुसज्जित झांकियों कर रहीं आकर्षित: कई रूपों में विराजमान मां की प्रतिमाएं; देर रात तक पहुंच रहे श्रद्धालु – Ganjbasoda News

गंजबासौदा में पुष्प सज्जा से सुसज्जित झांकियों कर रहीं आकर्षित:  कई रूपों में विराजमान मां की प्रतिमाएं; देर रात तक पहुंच रहे श्रद्धालु – Ganjbasoda News


शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर नगर में सैकड़ों स्थानों पर मां दुर्गा की झांकियां सजाई गई हैं। झांकी पंडालों में माता रानी विभिन्न रूपों में विराजमान हैं।

.

नगर की सबसे बड़ी झांकी पाठशाला परिसर में स्थापित की गई है। यहां माता रानी सफेद शेर पर विराजमान हैं। रेलवे स्टेशन पर स्थापित झांकी में माता रानी की मनमोहक प्रतिमा दर्शनीय है। रैकवार मोहल्ले में मां दुर्गा को भारत माता के रूप में प्रदर्शित किया गया है। त्योंदा रोड पर मां काली का स्वरूप स्थापित है। मिल रोड की झांकी में मां दुर्गा के विविध रूप श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं।

झांकी समिति संचालकों ने पंडालों को विद्युत साज-सज्जा और पुष्प सज्जा से सुसज्जित किया है। श्री शीतला शक्ति धाम मंदिर परिसर को भी आकर्षक रूप से सजाया गया है। रात्रि के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

अनुमति 85 स्थापित हुई 150 झांकियां

पुलिस प्रशासन ने सभी झांकी पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस टीमें लगातार शहर में गश्त कर रही हैं। झांकी संचालकों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। ​​​​पुलिस थाने से जानकारी के अनुसार 85 झांकियां अनुमति ली है जबकि नगर में करीब 150 झांकियां लगी है

नगर में स्थापित दुर्गा प्रतिमाएं….

फोटो नंबर दो रेलवे स्टेशन की झांकी

रैकवार मोहल्ला की झांकी

रैकवार मोहल्ला की झांकी

बरेठ रोड की झांकी

बरेठ रोड की झांकी

विश्वकर्मा मंदिर की झांकी

विश्वकर्मा मंदिर की झांकी

त्योंदा रोड की झांकी काली जी।

त्योंदा रोड की झांकी काली जी।

मील रोड की झांसी

मील रोड की झांसी



Source link