नर्मदापुरम से बुधनी की ओर भारी वाहन गुजर रहे है।
नवरात्रि पर सलकनपुर धाम मां विजयासन के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु दूर-दराज के स्थानों से पैदल चल कर पहुंच रहे हैं। 50, 100, 150 किलोमीटर दूर से भी भक्त सलकनपुर की यात्रा कर रहे हैं, जिससे बुधनी क्षेत्र से आने वाले मुख्य मार्गों पर श्रद्धालुओं की क
.
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने नगरीय क्षेत्र एवं सलकनपुर धाम के मार्गों पर 2 अक्टूबर तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, रसूलिया होते हुए बुधनी और नर्मदापुरम की ओर कई भारी वाहन गुजर रहे हैं जिससे सुरक्षा खतरे में है।
भारी वाहन प्रतिबंध के बावजूद नियमों की अवहेलना प्रशासन ने भारी वाहन प्रतिबंध के लिए फ्लेक्स भी लगाया है। लेकिन वाहनों को रोकने के लिए पर्याप्त स्टाफ की कमी के कारण कई डंपर, ट्रक और ट्राले तेज रफ्तार से गुजर रहे हैं, जो यात्रियों के लिए जोखिम पैदा कर रहे हैं।
डंपर ड्राइवर फोरलेन टैक्स बचाने के लिए पुराने हाईवे का इस्तेमाल कर रहे बैतूल-औबेदुल्लागंज हाईवे के बघवाड़ा टोल प्लाजा पर टैक्स बचाने के लिए कई ड्राइवर फोरलेन के बजाय पुराने हाईवे 69 के रास्ते से बुधनी इटारसी पथरौटा के बीच अपनी गाड़ियां ले जा रहे हैं। इससे एक्सीडेंट की आशंका बढ़ गई है।
पुलिस अधीक्षक का आदेश अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजीव रंजन पांडे के आदेश में बताया गया है कि नवरात्रि और दशहरा पर्व के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हैं। तेज गति से भारी वाहनों के गुजरने से दुर्घटना के खतरे और असंतोष की स्थिति बनती है। इसको रोकने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत नर्मदापुरम जिले के नगरीय क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश को 2 अक्टूबर तक प्रतिबंधित किया गया है।

भारी वाहन बड़ी संख्या में गुजर रहे है। जिन्हें रोका नहीं जा रहा है।
कड़ी कार्रवाई की जाएगी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक परिवहन, सरकारी वाहन, अग्निशमन यंत्र, वाटर टैंकर, एम्बुलेंस जैसी आवश्यक सेवाओं को इस प्रतिबंध से छूट मिलेगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की अपील प्रशासन ने नागरिकों और वाहन चालकों से शांतिपूर्ण और सुरक्षित पर्व मनाने के लिए नियमों का पालन करने की अपील की है।