मऊगंज में बिजली से हादसा: बरामदे में बैठी ननद-भाभी झुलसीं, अस्पताल में भर्ती – Mauganj News

मऊगंज में बिजली से हादसा:  बरामदे में बैठी ननद-भाभी झुलसीं, अस्पताल में भर्ती – Mauganj News


मऊगंज के भाठी जंगल स्थित नगर टोला में गुरुवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाएं झुलस गईं। घटना उस समय हुई जब दोनों महिलाएं घर के बरामदे में बैठी थीं।

.

घायल महिलाओं में 25 वर्षीय कल्पू यादव और 17 वर्षीय सीमा यादव शामिल हैं। कल्पू, शिवदयाल यादव की पत्नी हैं, जबकि सीमा प्रहलाद यादव की पुत्री हैं। दोनों का आपस में ननद-भाभी का रिश्ता है।

तेज गर्जन और चमक के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से दोनों महिलाएं झुलस गईं। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत दोनों को मऊगंज सिविल अस्पताल ले गए। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति में सुधार है और उनका इलाज जारी है।



Source link