बड़वानी जिले के पलसूद में नवरात्र के चौथे दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं ने मेणीमाता के दरबार तक 10 किलोमीटर पैदल ध्वजा यात्रा निकाली। यह यात्रा वार्ड नंबर 10 में डॉ. ललित महाकाल के निवास से शुरू हुई। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु मात
.
यात्रा के सदस्य दीपक मोदी ने बताया कि यह यात्रा देश-प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि के लिए निकाली गई है। मां के दरबार में चुनरी और ध्वज चढ़ाया जाएगा। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ चलते रहे। कई श्रद्धालुओं ने हाथों में ध्वज लेकर यात्रा में भाग लिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। हर साल इसमें शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इस वर्ष भी श्रद्धालु पूरे उत्साह और समर्पण के साथ यात्रा में शामिल हुए।
देखिए तस्वीरें

