शाजापुर में गौमांस को टैक्स फ्री करने का विरोध: विहिप ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; अधिसूचना वापस लेने की मांग – shajapur (MP) News

शाजापुर में गौमांस को टैक्स फ्री करने का विरोध:  विहिप ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; अधिसूचना वापस लेने की मांग – shajapur (MP) News


कलेक्टर कार्यालय में नारेबाजी करते विहिप कार्यकर्ता।

शाजापुर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने गौमांस को करमुक्त घोषित करने वाली अधिसूचना का विरोध किया है। गुरुवार शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में विहिप के कार्यकर्ताओं ने डिप्टी कलेक्टर राजकुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

.

सरकार ने 18 सितंबर 2025 को एक अधिसूचना जारी की थी। इसमें गोवंशीय पशुओं का मांस टैक्स फ्री किया गया था। विहिप का कहना है कि यह निर्णय मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के खिलाफ है। संगठन ने इसे गौहत्या को बढ़ावा देने वाला कदम बताया है।

डिप्टी कलेक्टर राजकुमार को ज्ञापन सौंपते विहिप कार्यकर्ता।

विहिप ने कई मांगें रखी हैं। इनमें अधिसूचना को तुरंत रद्द करना और गौमांस पर पूर्ण प्रतिबंध शामिल है। साथ ही अवैध कसाईखानों पर कार्रवाई की मांग की गई है। संगठन ने कसाईखाना नियंत्रण समितियों के गठन और मांस बाजारों में नियमित जांच की भी मांग की है।

विहिप ने एक सकारात्मक सुझाव भी दिया है। उन्होंने गोबर और गौमूत्र से बने उत्पादों को करमुक्त करने की मांग की है। इससे गौशालाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी। संगठन ने चेतावनी दी है कि अधिसूचना वापस नहीं लेने पर सामाजिक अशांति फैल सकती है।



Source link