सिहोरा के जंगल में मिला मृत तेंदुआ: डीएफओ बोले-आपस में हुई लड़ा से मौत हुई,जबलपुर में करवाया गया पीएम – Jabalpur News

सिहोरा के जंगल में मिला मृत तेंदुआ:  डीएफओ बोले-आपस में हुई लड़ा से मौत हुई,जबलपुर में करवाया गया पीएम – Jabalpur News


जबलपुर के सिहोरा के वन परिक्षेत्र गौरहा के जंगल में मंगलवार को एक मादा तेंदुआ का शव मिला है। जानकारी लगते ही डीएफओ सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और पंचनामा कर पीएम के लिए वेटरनरी काॅलेज भेज दिया है। मृत तेंदुआ की उम्र करीब डेढ़ से दौ स

.

तेंदुए की मौत के बाद जांच में जुटी टीम।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे गौरहा गांव के पास रहने वाले कुछ ग्रामीणों ने एक मृत तेंदुए को देखा, जिसके बाद फौरन वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी गई। शाम को डीएफओ ऋषि मिश्र उस स्थान पर पहुंचे, जहां पर कि तेंदुआ मृत हालत में पड़ा हुआ था। डीएफओ ने बताया कि तेंदुए के गले में चोट के निशान है, जो अक्सर दो तेंदुआ के आपस में लड़ने पर होते हैं।

ग्रामीणों ने मृत तेंदुए को देखा और वन विभाग को सूचना दी।

ग्रामीणों ने मृत तेंदुए को देखा और वन विभाग को सूचना दी।

डीएफओ के साथ एफएसएल की टीम भी मौके पर थी। शव का पंचनामा करवाने के बाद पीएम के लिए जबलपुर लाया गया। डीएफओ के मुताबिक जबलपुर वन मंडल के सभी परिक्षेत्रों में वन्य प्राणी की काफी उपस्थिति देखी जा रही है। सिहोरा वन क्षेत्र में भी तेंदुओं की संख्या है, जिसके चलते इस तरह की लड़ाई दो के बीच होना स्वभाविक है।



Source link