Last Updated:
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर आईसीसी एक बड़ा बदलाव कर सकती है. आईसीसी WTC के अगले सत्र के लिए टीमों की संख्या को बढ़ा सकती है, क्योंकि टू टियर प्लान का कई देशों ने विरोध किया है. ऐसे में अब अगले सत्र से इसमें कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगे. हालांकि, अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.
नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 14 नवंबर से शुरू हो रहा है. इसे मुकाबले से पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर आईसीसी एक अहम फैसला लेने की तैयारी में है. दरअसल आईसीसी WTC के अगले चक्र में सभी 12 पूर्ण सदस्य देशों के एक ही डिवीजन में शामिल कर सकती है. इससे पहले WTC के लिए टू-टियर की पेशकश की गई थी, लेकिन इस प्लान को कई देशों से समर्थन नहीं मिला. इसी वजह से आईसीसी ने ये फैसला लिया है. वहीं आईसीसी एक बार फिर वनडे सुपर लीग को शुरू करने की योजना बना रही है.
न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर रोजर ट्वेस के नेतृत्व में एक वर्किंग ग्रुप को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से जुड़े कुछ जरूरी मुद्दों पर काम सौंपा गया था. वर्किंग ग्रुप ने आईसीसी की बैठक में WTC के टू टियर और वनडे सुपर लीग की योजना पर अपनी रिपोर्ट पेश की, जिसमें ये निर्णय लिया गया कि अगले सत्र में WTC में 12 टीमों को चाहिए. बता दें कि एक दशक से अधिक समय से टू टियर प्रणाली पर चर्चा होती रही है. जुलाई में आईसीसी की वार्षिक बैठक में जब वर्किंग ग्रुप का गठन किया गया था तब भी यह चर्चा के विषयों में से एक था.
टू टियर पर छोटे देशों ने किया विरोध
आईसीसी के टू टियर मॉडल पर छोटे देशों ने विरोध किया. वेस्टइंडीज, श्रीलंका और पाकिस्तान जैसे देश जिनके डिवीजन दो में जाने की संभावना थी, उन्होंने इस मॉडल का विरोध किया. क्योंकि टू टियर होने से इन टीमों को बड़ी टीमों के साथ खेलने का मौक कम मिलता. इसके अलावा विश्व क्रिकेट में बिग थ्री भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को टू टियर होने से ज्यादा वित्तिय लाभ भी मिलता, क्योंकि ये टीमें आपस में ज्यादा से ज्यादा मैच खेलते, जिससे व्यूरशिप और ब्रॉडकास्टिंग की कमाई होती. छोटी टीमों के साथ टेस्ट में इन चीजों का नुकसान उठाना पड़ता है.
टू टियर के विरोध के कारण अब वर्किंग ग्रुप ने 12-टीमों वाला WTC प्रस्तावित किया है. अगले चक्र जो कि जुलाई 2027 में शुरू होगा उसके लिए अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और आयरलैंड भी विस्तारित लीग का हिस्सा हो सकते हैं. इस चक्र के दौरान टीमों से न्यूनतम संख्या में टेस्ट खेलने की अपेक्षा की जाएगी.
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें