Last Updated:
Burhanpur Nagar Nigam News: बुरहानपुर के 100 खोली क्षेत्र में BRGF योजना के तहत बने 98 मकान 5 साल से बिना आवंटन खंडहर हो रहे हैं, नगर निगम जल्द आवंटन और रोड निर्माण का आश्वासन दे रहा है. लेकिन, इनके हालात आपको चौंका देंगे…
Burhanpur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हर गरीब का पक्का मकान हो, इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी दिया जा रहा है. लोगों को मकान बनाने के लिए ढाई लाख रुपए की राशि का आवंटन किया जा रहा है. वहीं, BRGF योजना के तहत बुरहानपुर नगर निगम की ओर से 100 खोली क्षेत्र में 98 मकान का निर्माण तो करवाया गया, लेकिन 5 साल हो गए इनका आवंटन नहीं हो पाया. हालात अब ये हैं कि इन मकानों में खिड़की और दरवाजे तक नहीं बचे हैं. सब गायब हो गए. मकान खंडहर में तब्दील हो रहे हैं. लोगों का कहना है कि नगर निगम सब सुविधा मुहैया करा देता तो हम मकान लेने के लिए तैयार हैं.
लोकल 18 की टीम ने जब क्षेत्र के लोगों से बात की तो उन्होंने बताया, हमारे पास रहने के लिए घर नहीं है. यदि नगर निगम इन मकानों का आवंटन करता है तो वे सारी प्रक्रिया पूरी करने के लिए तैयार हैं. लेकिन, नगर निगम ने 5 साल हो गए इसके आवंटन की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है. इस कारण इन मकानों में लगे खिड़की दरवाजे गायब हो गए हैं. आप खुद तस्वीरों में देखिए कि किस तरह से यहां पर हालात हैं. जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं. यहां पर पहुंच मार्ग भी नहीं है. जिस कारण लोगों को और भी समस्या आ रही है. नगर निगम की ओर से 5 साल पहले इन मकानों का निर्माण कार्य पूरा करवा दिया गया था. लेकिन, आवंटन की प्रक्रिया लेट होने के कारण यह हालात बने हैं.
जल्द करेंगे आवंटन…
इस मामले में नगर आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया, यहां पर मकान बने हैं. लेकिन, पहुंच मार्ग नहीं होने के कारण आवंटन में देरी हो रही है. मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास के अंतर्गत नेहरू नगर से मकानों तक रोड का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है. जल्द ही आवंटन की प्रक्रिया भी पूरी करेंगे. पुराने आवेदनों पर भी विचार किया जाएगा. नए आवेदकों को भी बुलाकर मकान का आवंटन करेंगे.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें