सीधी में सांसद ने झाड़ू लगाकर पार्क की सफाई की: पंडित दीनदयाल जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान; प्रतिमा की सफाई कर किया माल्यार्पण – Sidhi News

सीधी में सांसद ने झाड़ू लगाकर पार्क की सफाई की:  पंडित दीनदयाल जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान; प्रतिमा की सफाई कर किया माल्यार्पण – Sidhi News


सीधी में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने पूजा पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया। सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक चले इस अभियान में सांसद ने स्वयं झाड़ू लगाकर पार्क की सफाई की। उन्होंने दीनदयाल जी की प्रतिमा को धोकर मा

.

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सांसद मिश्रा ने कहा कि दीनदयाल जी ने भारत के विकास और प्रगतिशील समाज की परिकल्पना की। उन्होंने कहा कि हमें स्वच्छता और सामाजिक कार्यों में योगदान देकर समाज में सकारात्मक संदेश देना चाहिए।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। उनका जन्म 25 सितंबर 1916 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के नगला चंद्रभान गांव में हुआ था। उन्होंने अंत्योदय का सिद्धांत दिया, जिसका अर्थ है समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना।

उपाध्याय जी ने एकात्म मानववाद का दर्शन दिया। इसमें भारतीय संस्कृति, समाज और आर्थिक नीतियों का संतुलित मार्ग बताया गया। उनका मानना था कि राष्ट्र का विकास तभी होगा जब समाज का सबसे कमजोर व्यक्ति भी आत्मनिर्भर हो। उनका जीवन सादगी और सेवा का उदाहरण है।



Source link