India A vs Australia A ODI Series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है. धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टीम का कप्तान बनाया गया है. इंडिया ए की टीम फिलहाल लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है. वनडे सीरीज की शुरुआत 30 सितंबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होगी. 3 और 5 अक्टूबर को क्रमश: दूसरा और तीसरा मैच इसी मैदान पर खेला जाएगा.
अय्यर को अचानक मिली कप्तानी
श्रेयस ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट मैचों में भी कप्तान थे, लेकिन उन्होंने लाल गेंद से ब्रेक लेने का फैसला किया. अगले छह महीने तक वह सिर्फ लिमिटेड ओवरों के खेल में नजर आएंगे. बीसीसीआई ने इसकी पुष्टि कर दी है. अय्यर की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम में पहले मैच के लिए रियान पराग, आयुष बदोनी, रवि बिश्नोई, प्रियांश आर्या को चुना गया है. दूसरे और तीसरे मैच में तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा की वापसी हो जाएगी. उनके साथ तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी जुड़ जाएंगे. तिलक अंतिम दो मैचों में टीम के उपकप्तान होंगे.
रेस्ट ऑफ इंडिया स्क्वॉड का ऐलान
इंडिया ए के अलावा ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया स्क्वॉड का भी ऐलान कर दिया गया है. इस मैच में रणजी ट्रॉफी की मौजूदा चैंपियन विदर्भ की टीम रेस्ट ऑफ इंडिया स्क्वॉड के खिलाफ खेलेगी. इस टीम की कप्तानी रजत पाटीदार को सौंपी गई है. उनके साथ अभिमन्यु ईश्वरन, ऋतुराज गायकवाड़, यथ ढुल, विकेटकीपर ईशान किशन, खलील अहमद, आकाश दीप और अंशुल कंबोज टीम में हैं. नागपुर में यह मुकाबला 1 अक्टूबर को शुरू होगा.
ये भी पढ़ें: ‘हम किसी को…’, बांग्लादेशी कप्तान ने पाकिस्तान को दी खुली चुनौती, आज ‘सेमीफाइनल’ में पटकने की फुल तैयारी
ऑस्ट्रेलिया एक के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए भारत ए टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियान पराग, आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, विपराज निगम, निशांत सिंधु, गुरजपनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, सिमरजीत सिंह.
ऑस्ट्रेलिया एक के खिलाफ दूसरे और तीसरे वनडे मैचों के लिए भारत ए टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियान पराग, आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, विपराज निगम, निशांत सिंधु, गुरजपनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह.
ये भी पढ़ें: शर्मनाक: हारिस रऊफ की घटिया हरकत को मोहसिन नकवी का समर्थन, अब क्रिस्टियानो रोनाल्डो के सहारे पाकिस्तान
रेस्ट ऑफ इंडिया टीम (ईरानी कप)
रजत पाटीदार (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), यश ढुल, शेख रशीद, ईशान किशन (विकेटकीपर), तनुष कोटियान, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, खलील अहमद, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, सारांश जैन.