अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, कोहली और रिजवान को पछाड़ा, बन गए नंबर वन

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, कोहली और  रिजवान को पछाड़ा, बन गए नंबर वन


Last Updated:

Abhishek Sharma Scripts history: अभिषेक शर्मा ने एशिया कप में इतिहास रच दिया है. बाएं हाथ के ओपनर अभिषेक इस एशिया कप में 300 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं. अभिषेक एशिया कप टी20 के इतिहास में किसी एक एडिशन में 300 का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

अभिषेक शर्मा एशिया कप में 300 से ज्यादा रन बना चुके है .

नई दिल्ली. वर्ल्ड नंबर 1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एशिया कप टी20 के एक एडिशन में सर्वाधिक रन बनाकर इतिहास रच दिया है. पंजाब के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ जारी सुपर फोर मैच में मोहम्मद रिजवान के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 34 रनों की जरूरत थी.उन्होंने भारत की पारी के 5वें ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया. अभिषेक शर्मा एशिया कप टी20 के किसी एक एडिशन में 300 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने.

पाकिस्तान के विकेटकीपर बैटर मोहम्मद रिजवान ने 2022 एशिया कप में बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम के लिए छह मैच खेले और कुल 281 रन बनाए थे . वहीं अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के नाम अब छह मैचों में 309 रन हो गए हैं. उन्होंने दुष्मंथा चमीरा के ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर रिजवान का रिकॉर्ड तोड़ा. इस लिस्ट में विराट कोहली अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं. पूर्व भारतीय कप्तान ने 2022 एशिया कप में पांच मैच खेले और 276 रन बनाए थे.

अभिषेक शर्मा एशिया कप में 300 से ज्यादा रन बना चुके है .

इस मैच से पहले अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए ओपनिंग करते हुए पांच पारियों में 206.67 के शानदार स्ट्राइक रेट से 248 रन बनाए थे. उन्होंने दो अर्धशतक लगाए थे. इस टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ 75 रन है, जो बांग्लादेश के खिलाफ 41 रनों की जीत में आया था, जिससे भारत का फाइनल में प्रवेश पक्का हो गया था. अभिषेक श्रीलंका के खिलाफ 61 रन बनाकर आउट हुए. इस एशिया कप में अभिषेक ने लगातार तीसरी हाफ सेंचुरी जड़ी.

पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पिछले दो सुपर 4 मैचों में भारत के लिए अभिषेक सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. एशिया कप के मौजूदा 2025 संस्करण में 300 से ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं. बांग्लादेश के सैफ हसन चार मैचों में 178 रनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. जबकि पाकिस्तान के साहिबज़ादा फरहान ने अब तक खेले गए छह मैचों में कुल 160 रन बनाए हैं. अभिषेक अब एशिया कप टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. वह विराट कोहली और पथुम निसंका के बाद एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में 300 से ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, कोहली और रिजवान को पछाड़ा, बन गए नंबर वन



Source link