Last Updated:
IND vs PAK Final: अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ कहर बनकर टूटे थे. अब फाइनल में भी वो सलमान आगा की कप्तानी वाली टीम की बैंड बजाने को पूरी तरह से तैयार हैं. पाकिस्तान बॉलर्स को भारत के इस जूनियर शर्मा जी का कोई तोड़ नहीं मिल पाया था.
अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मचाएंगे तबाही. (File Photo)नई दिल्ली. भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के फाइनल में सभी भारतीय फैन्स की नजरें अभिषेक शर्मा पर रहेंगी. ऐसा होना लाजमी भी है क्योंकि जिस अंदाज में अभिषेक क्रिकेट के मैदान पर रनों की बारिश कर रहे हैं, उससे ना सिर्फ पाकिस्तान क्रिकेट टीम बल्कि पड़ोसी मुल्के के पूर्व क्रिकेटर्स और फैन्स में दहशत भी साफ नजर आती है. यही वजह है कि पाकिस्तान के किसी भी बड़े टीवी न्यूज चैनल को उठाकर देख लीजिए, हर कोई अपनी टीम को केवल भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा से बचने की टिप्स देता ही नजर आता है. बड़ा सवाल यह है कि क्या फाइनल में अभिषेक शर्मा शतक लगाएंगे? फैन्स अब रोहित शर्मा के बाद टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज जगह बनाने वाले छोटे शर्मा से फाइनल में सेंचुरी की उम्मीद लगाए बैठे हैं.
अगर फाइनल में अभिषेक शर्मा शतक लगाते हैं तो वो निश्चित तौर पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के गेंदबाजी अटैक को पूरी तरह से बर्बाद कर देंगे. एशिया कप 2025 में इस वक्त सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में अभिषेक शर्मा 248 रनों के साथ पहले स्थान पर हैं. वो 49 की औसत और 206 की स्ट्राइकरेट से रन बनाते नजर आ रहे हैं. उनके बल्ले से इस टूर्नामेंट में अबतक 23 चौके और 17 छक्के आ चुके हैं.
अभिषेक शर्मा अबतक एशिया कप 2025 में दो अर्धशतक जड़ चुके हैं. जिस तरह तबाही मचाने वाली बैंटिंग अभिषेक कर रहे हैं, उसे देखते हुए विरोधी टीम के बॉलर्स की सांसे मैच शुरू होने से पहले ही सूख जाती है. एशिया कप की शुरुआत हुई और यूएई के खिलाफ पहले ही मैच में अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली. फिर पाकिस्तान के खिलाफ शर्मा जी के लड़के ने 238 की स्ट्राइकरेट से 13 गेंदों पर 31 रन ठोक दिए थे. अभिषेक यहीं नहीं रुके. उन्होंने ओमन के खिलाफ 15 गेंदों पर 38 रन बनाए.
पाकिस्तान के खिलाफ खेली 74 रन की पारी
अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मैच में 39 गेंदों पर 74 रन और बांग्लादेश के खिलाफ 37 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली. इस पूरे टूर्नामेंट में प्रदर्शन पर नजर डालें तो एक बात तो साफ है कि अभिषेक शर्मा का रोक पाना मुश्किल ही नहीं बॉलर्स के लिए नामुमकिन साबित हो रहा है. ऐसे में एशिया कप फाइनल में चाहे शाहीन शाह अफरीदी हों या फिर हारिस राउफ, इस भारतीय धुरंधर से पार पाना उनके लिए आसान नहीं होगा.
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें