भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तरफ से अजीबोंगरीब रिएक्शंस सामने आए थे. जिसने पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा था. पाकिस्तान के इस जश्न मनाने के तरीके को पूरी तरह से राजनीतिक करार दिया गया था. आईसीसी के द्वारा की गई हियरिंग में उन्होंने साफ किया उनका कोई राजनीतिक संदेश देने का इरादा नहीं था. साहिबजादा फरहान ने भारत के महान कप्तान और पूर्व भारतीय स्टार खिलाड़ी का नाम भी इस मामले में घसीटा है.
कोहली-धोनी का लिया नाम
फरहान ने भारत के स्टार खिलाड़ियों का हवाला देते हुए कहा कि भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली ने भी ग्राउंड पर गन चलाने का जश्न पहले भी मनाया है. फरहान ने आगे बताया कि इस तरीके का सेलिब्रेशन पश्तून जनजाति में किया जाता है, जो कि बहुत ही साधराण है. इसमें वो कुछ गलत नहीं मानते हैं और उन्होंने कहा पठानी सादियों में बहुत नॉर्मल है.
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
भारत के खिलाफ हाफ सेंचुरी जड़ने के बाद साहिबजादा फरहान ने गन सेलिब्रेशन किया था, जिसने सोशल मीडिया पर जमकर आग पकड़ी थी.
फरहान और रऊफ के जेस्चर भारत के खिलाफ मैच के दौरान काफी आलोचना की बड़ी वजह बने थे. यह खासकर इस साल पहले हुए पहलगाम हमले और उसके बाद भारत की ऑपरेशन सिंदूर के से लोगों ने जोड़ते हुए पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जमकर लताड़ा गया. जिसके बाद कई पाक खिलाड़ियों ने रउफ और फरहान की इस हरकत का समर्थन भी किया था.
28 को खिताब की जंग
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए मुकबाले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. 28 सितंबर रवीवार को एक बार फिर दोनों देशों के बीच हाइवोल्टेज मुकाबला होना है. भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अभी तक पाकिस्तान को2 बार हराया है. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें तीसरी बार आमने-सामने होंगी. देखना दिलचस्प होगा फाइनल का खिताब किसके नाम रहता है.