Last Updated:
Haris Rauf 30 fined: भारत के खिलाफ एशिया कप मुकाबले में गन सेलिब्रेशन और हाथ से बंदूक गिराने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर आईसीसी ने फैसला सुना दिया है. हारिस रऊफ पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है जबकि फरहान को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है.
नई दिल्ली. भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप फाइनल मुकाबले से पहले आईसीसी ने अपना फैसला सुनाया है. भारत के खिलाफ एशिया कप मैच के दौरान असभ्य और आक्रामक भाव भंगिमा के लिए पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर शुक्रवार को मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया जबकि उनके साथी साहिबजादा फरहान को गोली चलाने का इशारा करके जश्न मनाने के लिए चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. दोनों पाकिस्तानी खिलाड़ियों की शिकायत बीसीसीआई ने आईसीसी से की थी.
हारिस रउफ पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है.
यह सुनवाई मैच रैफरी रिची रिचर्डसन द्वारा दुबई में पाकिस्तान टीम के होटल में की गई. दोनों खिलाड़ी लिखित में दिए गए जवाबों के बावजूद व्यक्तिगत रूप से उनके सामने पेश हुए. उनके साथ टीम मैनेजर नवीद अकरम चीमा भी थे. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को एक आधिकारिक शिकायत में दोनों खिलाड़ियों पर भड़काऊ इशारे करने का आरोप लगाया है. दोनों टीमें रविवार को एशिया कप फाइनल में आमने सामने होंगी.
हारिस रऊफ ने गिरते हुए विमानों का इशारा करके स्टैंड में बैठे भारतीय प्रशंसकों का मजाक उड़ाया था, वहीं फरहान के मैच में अर्धशतक लगाने के बाद मनाए गए जश्न को भी भारतीय टीम ने आपत्तिजनक माना था. आईसीसी अधिकारियों के सामने पेश हुए फरहान ने अपने जश्न का बचाव करते हुए जोर देकर कहा कि यह राजनीतिक से प्रेरित नहीं था. उन्होंने बताया कि पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और विराट कोहली भी पहले ऐसा ही जश्न मना चुके हैं. फरहान ने सुपर 4 मुकाबले में भारत के खिलाफ अर्धशतक बनाने के बाद गन सेलिब्रेशन किया था.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें