रतलाम में नौकरानी ने चुराई 50 लाख की ज्वलेरी: ऑटो चालक को दिया बॉक्स, रोज इसी वाहन से आया करती थी काम करने – Ratlam News

रतलाम में नौकरानी ने चुराई 50 लाख की ज्वलेरी:  ऑटो चालक को दिया बॉक्स, रोज इसी वाहन से आया करती थी काम करने – Ratlam News


रतलाम के काटजू नगर में एक मकान से नौकरानी ने 50 लाख के सोने-चांदी की ज्वेलरी व 28 हजार रुपए नगद चुरा लिए हैं। मकान मालिक को अलमारी में जब ज्वेलरी का बॉक्स व रुपए नहीं दिखे तो चोरी की शंका हुई। पुलिस को सूचना दी। पुलिस को घर की नौकरानी पर शक हुआ। 4 घं

.

चोरी का खुलासा एसपी अमित कुमार ने गुरुवार दोपहर पुलिस कंट्रोल रुम पर किया। एसपी ने बताया कि काटजू नगर निवासी पंकज मोतियानी (35) पिता राजकुमार मोतियानी ने गुरुवार शाम अपने घर चोरी की शिकायत थाना औद्योगिक क्षेत्र पर की थी।

चोरी के समय घर में उनकी हाउस हेल्पर मौजूद थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए टीम का गठन किया। एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया व थाना प्रभारी गायत्री सोनी के नेतृत्व में टीम का गठन किया।

पुलिस गिरफ्त में नौकरानी

नौकरानी पर जताया शक पुलिस ने मौके पर जानकारी जुटाई। घर में आने-जाने वालों के बारे में जानकारी ली। घर मालिक ने संदेह के आधार पर घर में काम करने वाली नौकरानी पर शंका जताई। पुलिस ने नौकरानी अंजु उर्फ अंजना गोसर पति स्व. विकास गोसर निवासी सुभाष नगर रतलाम से पूछताछ की।

पहले किया मना सख्ती दिखाई तो कबूला नौकरानी पहले तो कुछ भी बताने से मना कर दिया। घटना को लेकर भी अनभिज्ञ बनी रही। पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग पूछताछ की। इसके बयानों में अंतर आया। जब सख्ती दिखाई तो वह टूट गई और ज्वेलरी का बॉक्स चोरी कर अपने ऑटो चालक अफजल पिता बाबुशाह निवासी खटीक मोहल्लों को देना बताया।

पुलिस टीम नौकरानी को लेकर ऑटो चालक के घर पहुंची। उसने भी अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने ऑटो चालक के घर से ही 50 लाख के सोने-चांदी की ज्वेलरी व व 28 हजार नगदी जप्त की।

एसपी ने बताया कि नौकरानी इनके घर पर पिछले 4 से 5 साल से काम कर रही थी। इसलिए उस पर उन्हें विश्वास था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी गए सामान में सोने व चांदी के सिक्के, आभूषण, चांदी के बर्तन, सोने के बिस्किट भी शामिल थे।

चोरी गए आभूषणों व नगदी के साथ खुलासा करते एसपी अमित कुमार।

चोरी गए आभूषणों व नगदी के साथ खुलासा करते एसपी अमित कुमार।

पत्नी को चेन पहनना थी तो चोरी का चला पता फरियादी काटजू नगर में एक मकान की पहली मंजिल पर रहते है। नमकीन कलस्टर करंमदी में नमकीन बनाने का कारखाना है। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह 9 बजे मैं कारखाने गया था। शाम करीब 4 बजे घर आया तो पत्नी पूजा मोतियानी ने कहा कि सोने की चेन नहीं मिल रही है।

मैंने अलमारी के लॉकर में देखने को कहा। पत्नी ने अलमारी का लॉकर चेक किया तो अलमारी के लॉकर मे रखे सोने चांदी के जेवर व नगदी करीबन 28 हजार नहीं दिखे। पत्नी ने इस बारे में बताया। लॉकर में पत्नी के जेवर के अलावा भाभी निखिता व मां उषा के भी जेवर रखे हुए थे।

एक दिन पहले चुराया घर के लोगों को अपनी नौकरानी पर विश्वास था। इस कारण अलमारी में लॉक नहीं लगा रखा था। चोरी की घटना नौकरानी ने बुधवार को अंजाम दी। जब घर मालिक पत्नी के साथ कहीं गई हुए थे। उसी दौरान अलमारी से आभूषओं का बॉक्स व रुपए निकालकर जिस ऑटो से रोज काम करने आती थी उसी ऑटो चालक को दे दिया। ऑटो चालक ने अपने घर जाकर इसे छिपा दिया था।

एसपी अमित कुमार ने शहरवासियों से अपील की है जिसके यहां भी हाउस हेल्पर है उनका वेरिफिकेशन करवा कर अपने यहां काम पर रखे। एसपी ने चोरी का खुलासा चंद घंटे में करने वाले पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ स्तर पर पुरस्कार देने की बात कही है।

चोरी को ट्रेस करने में इनकी रही भूमिका

4 घंटे में चोरी का खुलासा करने में थाना प्रभारी गायत्री सोनी, सब इंस्पेक्टर, उदयभान राय, एएसआई गोरचन्द परमार, दिलीप खाती, हेड कॉन्स्टेबल तपेश गोसाई, ललिता कटारा, कॉन्स्टेबल पवन मेहता, मोहन पाटीदार, लंकेश पाटीदार, रवि चंदेल, कान्हा मेघवाल, मयंक चौधरी, जोय बारिया, नरपाल सिंह की भूमिका रही।



Source link