राजगढ़ में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला की मौत: मजदूरी से लौट रही थी, पिता की गोद में मां के लिए रोता रहा 1 साल का मासूम – rajgarh (MP) News

राजगढ़ में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला की मौत:  मजदूरी से लौट रही थी, पिता की गोद में मां के लिए रोता रहा 1 साल का मासूम – rajgarh (MP) News


राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र के मांडाखेड़ा जोड़ पर गुरुवार रात को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मजदूरी करके घर लौट रही एक महिला की बाइक हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका पति सुरक्षित बच गया। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से भाग निकला। इस घटना न

.

14 महीने का मासूम पिता के पास रोता रहा दरअसल- रामपुरिया (दांगीपुरा) गांव निवासी 25 वर्षीय रेखा बाई अपने पति विष्णु तंवर के साथ गुरुवार को डालूपुरा गांव में सोयाबीन की फसल काटने मजदूरी करने गई थी। शाम को दोनों पति-पत्नी बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान मांडाखेड़ा जोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही रेखा बाई सड़क पर गिर पड़ी और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। विष्णु तंवर ने तत्काल अपनी घायल पत्नी को खिलचीपुर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया। मृतका के आंचल से 14 महीने का मासूम बेटा हमेशा के लिए मां का साया खो बैठा है।

घटना के बाद शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

एक्सीडेंट में महिला की मौत के उसका बेटा पिता की गोद में मां के लिए रोता रहा।



Source link