हम भारत पर दबाव… पाकिस्तानी कोच ने भारत को दे दिया क्लियर-कट मैसेज, फाइनल से पहले जुबानी हमला

हम भारत पर दबाव… पाकिस्तानी कोच ने भारत को दे दिया क्लियर-कट मैसेज, फाइनल से पहले जुबानी हमला


India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार 28 सितंबर को खेला जाएगा. पाकिस्तान ने बांग्लादेश को गुरुवार को खेले गए एशिया कप 2025 के सुपर-4 मैच में 11 रन से हरा दिया है. पाकिस्तान ने इसी के साथ ही एशिया कप 2025 के फाइनल में जगह बना ली है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच माइक हसन ने एशिया कप 2025 के फाइनल से पहले भारत को चेतावनी जारी करते हुए क्लियर-कट मैसेज दे दिया है. एशिया कप 2025 के फाइनल से पहले पाकिस्तानी हेड कोच माइक हसन ने भारत पर जुबानी हमला किया है.

पाकिस्तानी कोच ने भारत को दे दिया क्लियर-कट मैसेज

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच माइक हसन ने कहा, ‘हमें इतना अच्छा प्रदर्शन करना होगा कि हम भारत को लंबे समय तक दबाव में रख सकें, क्योंकि यही वजह है कि वे दुनिया की टॉप टीमों में शुमार हैं. हमें (भारत) उन पर दबाव बनाना होगा और यही हमारी चुनौती होगी. मुझे लगता है कि पिछले मैच में हमने भारत के खिलाफ जिस तरह से खेला, वह पहले मैच से काफी बेहतर था. हमारे लिए पहला मैच अच्छा नहीं रहा और हमने भारत को अपने ऊपर हावी होने दिया.’

Add Zee News as a Preferred Source


फाइनल से पहले जुबानी हमला

माइक हसन ने कहा, ‘भारत के खिलाफ पिछले मैच में हमने लंबे समय तक मैच को अपने कब्जे में रखा था और अभिषेक शर्मा की असाधारण पारी ने मैच हमसे छीन लिया.’ फाइनल में पहुंचने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच माइक हसन ने कहा, ‘हम इस मौके के हकदार हैं, इसलिए अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसका पूरा फायदा उठाएं. हम ट्रॉफी जीतने की स्थिति में रहने की कोशिश कर रहे हैं.’ माइक हसन का मानना ​​है कि भारत के खिलाफ फाइनल में जीत हासिल करने के लिए उनकी टीम को पूरे दबाव बनाए रखना होगा.

भारत-पाकिस्तान के पिछले दो मैच विवादों से भरे रहे

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच माइक हसन ने भारत के खिलाफ ऐतिहासिक एशिया कप फाइनल से पहले अपने खिलाड़ियों से क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया है. इस एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के पिछले दो मैच विवादों से भरे रहे थे, जहां दोनों टीमों ने दोनों मैचों के बाद हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था. इसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर राजनीतिक बयान देने का आरोप लगाया, जबकि पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ ने दूसरे मैच में आक्रामक इशारे किए. हेसन ने कहा, ‘देखिए, खिलाड़ियों को मेरा संदेश सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने का है और निश्चित रूप से हम ऐसा करेंगे. उच्च दबाव वाले खेलों में हमेशा जुनून रहा है.’



Source link