Last Updated:
अगर आप अपने घर के गार्डन में महकदार फूल लगाना चाहते हैं तो हम आपको कुछ ऐसे पौधे बताने जा रहे हैं जो 12 महीने फूल देते हैं. आप अपने घर के गार्डन और गमले में कनेर, गुड़हल, चमेली, बारहमासी और बोगनवेलिया जैसे फूल लगा सकते हैं. ये पौधे 12 महीने आपको फूल देते हैं.
अगर आप अपने घर के गार्डन में महकदार फूल लगाना चाहते हैं तो हम आपको कुछ ऐसे पौधे बताने जा रहे हैं जो 12 महीने फूल देते हैं.

इन्हें आप अपने घर और ऑफिस की सजावट के लिए भी लगा सकते हैं. इसके साथ ही ताजगी और पॉजिटिविटी भी अपने घर में भरना चाहते हैं, तो ऐसे में फूल लोगों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है.

छतरपुर सरकारी नर्सरी के गार्डनिंग एक्सपर्ट राजाराम कुशवाहा बताते हैं कि फूल लगाने से घर का माहौल खुशनुमा होता है. बागवानी का शौक रखने वाले लोग इन पांच फूलों को अपने बालकनी में लगा सकते हैं.

बोगनवेलिया का पौधा घर पर आसानी से लगाया जा सकता है. यह एक बेलदार पौधा होता है. यह पौधा अपनी रंग बिरंगी पत्तियों और आकर्षक फूलों के कारण जाना जाता है. इसे गमले में भी आसानी से लगाया जा सकता है. इस पौधे में 12 महीने फूल खिलते हैं.

अब बात करते हैं गुड़हल पौधे की. यह पौधा अपने आप में खास होता है. यह एक ऐसा फूलदार पौधा होता है जिसे घर-घर लगाया जाता है. इस पौधे में लाल रंग के फूल आते हैं जो दिखने में बेहद ही आकर्षक होते हैं. गुड़हल के पौधे में भी सालभर फूल खिलते हैं. इसे घर के गमले में आसानी से लगा सकते हैं.

कनेर के पौधे को भी घर पर आसानी से लगाया जा सकता है. इसे घर के गार्डन या बालकनी के गमले में भी आसानी से लगा सकते हैं. इस पौधे में सालभर पीले और लाल रंग का फूल खिलते हैं.

इसे मधु मालती के नाम से जाना जाता है. ये एक बेलदार पौधा होता है. यह एक सुंदर सुगंधित और रंगीन फूल देने वाली लता है, जो भारत में सभी मौसमों में खिलती है.

इस पौधे को सदाबहार या बारहमास फूल के नाम से भी जाना जाता है. जैसा कि इसका नाम है सदाबहार वैसा ही इसका काम है. यानी कि इस पौधे में बारह महीने फूल खिलते हैं.