Last Updated:
Indore News: एमपी के इंदौर में एक सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने 29 साल के कैदी के दिल में साल भर से धंसी तीन सुइयों को सर्जरी के जरिए बाहर निकाला है. ये सुइयां एयरगन जैसी बंदूक से दागी गई थीं. दिल में धंसने के बाद उस कैदी का अब तक जिंदा रहना किसी करिश्मे से कम नहीं है.
Indore News: इंदौर के एक सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने 29 वर्षीय विचाराधीन कैदी के दिल में साल भर से धंसी तीन सुइयों को जटिल सर्जरी के जरिए बाहर निकालकर उसे नया जीवन दिया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक, ये सुइयां इस शख्स पर एयरगन जैसी बंदूक से दागी गई थीं और दिल में इनके धंसने के बाद उसका अब तक जिंदा रहना किसी करिश्मे से कम नहीं है.
आठ घंटे चला ऑपरेशन
उन्होंने बताया कि हमने आठ घंटे के जटिल ऑपरेशन के बाद मरीज के दिल से ये सुइयां निकालीं, जिनकी लंबाई एक से 2.5 इंच के बीच है. जिस तरह ओपनहार्ट सर्जरी का ऑपरेशन होता है, उसी तरह यह ऑपरेशन किया गया. सिंह ने आगे बताया कि सर्जरी के बाद मरीज की हालत ठीक है. उन्होंने कहा कि करिश्मा ही है कि यह व्यक्ति दिल में तीन सुइयां धंसी होने के बावजूद साल भर तक जिंदा रहा है. सुइयों के कारण उसके दिल में सूजन आ गई थी और इस अंग का हुलिया ही बदल चुका था.
लेन-देन के विवाद के चलते दागी गईं थी सुइयां
अधिकारियों ने बताया कि इस व्यक्ति पर 2024 के दौरान दिल्ली में पैसों के लेन-देन के विवाद को लेकर एयरगन जैसी बंदूक से सुइयां दागी गईं थीं, जो उसकी छाती, गले और सिर में लगी थीं. अधिकारियों के मुताबिक, इस व्यक्ति के शरीर के दूसरे अंगों से तो सुइयां निकाल ली गई थीं, लेकिन दिल में तीन सुइयां धंसी रह गई थीं. उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति एक आपराधिक मामले में स्थानीय जेल में बंद है.
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें