भेल दशहरा मैदान में चल रहे अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव-2025 की शुक्रवार को तीसरी शाम पारंपरिक गरबे के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों के नाम रही। गुजराती गरबा गीतों पर लोगों ने देवी मां की भक्ति और श्रद्धा को अभिव्यक्त किया। गरबा पंडाल में उस समय जोश और बढ़ गया जब
.
एक महीने चली गरबा की ट्रेनिंग के बाद महोत्सव के इन पांच दिनों में हर प्रतिभागी अपनी हर एक सीख का 100 फीसदी देने को तैयार दिखाई दे रहा है। इसके अलावा यहां लगाए गए फूड जोन में भी लोगों ने स्वाद का आनंद लिया। यहां फलाहारी व्यंजनों के साथ ही 10 राज्यों के पारंपरिक स्वादिष्ट व्यंजनों की महक ने अलग ही समां बांध रखा था।
तीसरे दिन के विनर
बेस्ट ड्रेस फीमेल 1. टीना मिश्र 2. वर्षा वानखेड़े 3. कीर्ति सोनी 4. रितु माहेश्वरी 5. प्रियंका माहेश्वरी 6. शुभि रघुवंशी 7. राशि विजयवर्गीय
बेस्ट ड्रेस मेल 1. वंश तिवारी 2. आर्यन प्रजापति 3. सुशील सिंह 4. अवनीश शर्मा 5. डॉ. संजय पिल्लई 6. लव दुबे
बेस्ट ड्रेस ग्रुप 1. मोरनी ग्रुप 2. राजस्थानी रंग 3. उत्सव ग्रुप 4. बंगाली ग्रुप
10 राज्यों के चुनिंदा जायके
फूड फेस्टिवल में भी देश के चुनिंदा जायकों का समागम देखने को मिला। 10 राज्यों के 35 स्टॉल्स शहर के लोगों की फूड च्वाइस को देखते हुए लगाए गए हैं। इनमें अमृतसर के छोले-कुलचे के साथ पनीर भुर्जी, वेज शामी कबाब, पनीर बिरियानी तो चखने को मिल ही रही है, मुंबई की खास भेल और पुलाव भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। जोधपुर का मिर्ची वड़ा, गुजरात की दाबेली और मसाला कोन, आगरा की आलू टिक्की, गोरखपुर का फायर पान और मथुरा की बेढ़ई कचौड़ी के साथ बिहार का लिट्टी चोखा भी लोगों को खूब भा रहा है।