Last Updated:
Kuldeep Yadav Scripts History: चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव के लिए यह एशिया कप शानदार गुजर रहा है. बाएं हाथ के इस स्पिन गेंदबाज ने एशिया कप टी20 टूर्नामेंट का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. कुलदीप एशिया कप टी20 के किसी एक सिंगल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इस दौरान उन्होंने भारत के भुवनेश्वर कुमार सहित एशिया के दो और गेंदबाजों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.
नई दिल्ली. कुलदीप यादव की फिरकी एशिया कप में बल्लेबाजों के लिए काल बन रही है. इस भारतीय स्पिनर ने एशिया कप का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप ने एशिया कप सुपर फोर के आखिरी मैच में श्रीलंका के खिलाफ एक विकेट लेते ही अपने नाम कीर्तिमान दर्ज कर लिया.कुलदीप एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के सिंगल एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने एशिया कप के जरिए भारतीय टीम में वापसी की है. इससे पहले कुलदीप को इंग्लैंड दौरे पर ले जाया गया था जहां भारत ने 5 टेस्ट मैच खेले थे. इस दौरान कुलदीप को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. लेकिन उसके बाद एशिया कप में मौका मिलते ही उन्होंने गेंद से कहर बरपाना शुरू कर दिया.
कुलदीप यादव के नाम हुआ एशिया कप का बड़ा रिकॉर्ड.
इन गेंदबाजों के नाम था ये रिकॉर्ड
इससे पहले, अमजद जावेद ने साल 2026 में एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में 7 पारियों में 12 विकेट चटकाए थे. जबकि उसी साल अल अमीन हुसैन ने 5 पारियों में 11 विकेट लिए थे वहीं मोहम्मद नवीद 7 पारियों में 11 विकेट ले चुके हैं.भुवनेश्वर कुमार ने साल 2022 में 5 पारियों में 11 विकेट चटकाए थे. कुलदीप यादव अब इन गेंदबाजों से आगे निकल गए हैं.
कुलदीप की गेंदबाजी ने जीत में अहम भूमिका निभाई है
कुलदीप यादव का यह प्रदर्शन ऐसे समय में आया जब भारत ने हर मैच में विपक्षी को कड़ी टक्कर दी है. जिसमें शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ सुपर ओवर में नाटकीय जीत भी शामिल है. सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने तूफानी शतक जड़ा था, जिससे भारतीय गेंदबाजों को काफी परेशानी हुई थी, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में कुलदीप की लगातार स्पिन गेंदबाजी ने भारत को नियंत्रण बनाए रखने में मदद की. इस खास मैच में कुलदीप ने अपने चार ओवरों में 31 रन देकर 1 विकेट लिया.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें