सीहोर में शनिवार को हिंद रक्षक युवा समिति ने 151 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली। यह यात्रा नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
.
यात्रा करोली वाली माता मंदिर गंज से प्रारंभ हुई। यह नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए इलाही माता हनुमान फाटक कस्बा पहुंची, जहां महाआरती और प्रसादी वितरण के साथ इसका समापन हुआ।
यह चुनरी यात्रा हिंद रक्षक युवा समिति द्वारा पिछले 13 वर्षों से लगातार निकाली जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने बताया कि यह यात्रा क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए आयोजित की जाती है और अब यह सीहोर शहर की पहचान बन गई है।
मातृ शक्ति और अन्य क्षेत्रवासी शामिल हुए यात्रा की तैयारियों को लेकर समिति के संरक्षक और नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने करोली वाली माता मंदिर में महिलाओं की एक बैठक ली थी। उन्होंने विभिन्न संगठनों और महिलाओं से इसमें शामिल होने की अपील की थी। इस यात्रा में शहर के कथावाचक, मातृ शक्ति और अन्य क्षेत्रवासी शामिल हुए।
नपाध्यक्ष राठौर ने सभी क्षेत्रवासियों से निकाली जाने वाली 151 मीटर लंबी भव्य चुनरी यात्रा में शामिल होकर धर्म का लाभ लेने की अपील की थी।
देखिए तस्वीरें….

