Last Updated:
IND vs SL Super Over Asia Cup 2025: सुपर ओवर के रोमांच के बाद भारत की टीम ने एशिया कप 2025 के आखिरी सुपर-4 मैच में श्रीलंका की टीम को हरा. इसी बीच शर्मा जी बनाम वर्मा जी वाला मजेदार किस्सा भी देखने को मिला. कमेंटेटर्स भी इसे देख हैरान रह गए.
एशिया कप 2025 के सुपर-4 मैच में भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर के रोमांच के बाद मात दी. आखिरी ओवर में श्रीलंकाई धुरंधर 12 रन नहीं बना पाए. इसके बाद सुपर ओवर में महज तीन रन के लक्ष्य को सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर बना दिया. इसके साथ ही भारत एशिया कप में अबतक अजेय बना हुआ है. हाई-वोल्टेज ड्रामा केवल क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं बल्कि फैन्स और कमेंटेटर्स के बीच भी देखने को मिला. आलम यह था कि कमेंटेटर ने यह तक कह दिया कि पता लगाओ से कैमरामैन है कौन जो शर्मा जी यानी अभिषेक शर्मा की जगह अपना फोकस वर्मा जी यानी तिलक वर्मा पर बनाए हुए है. चलिए हम आपको इस पूरे किस्से के बारे में बताते हैं.
दरअसल, आमतौर पर यह मानकर चला जा रहा था कि रेगुलर ओपनर यानी अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल शुरुआत करने आएंगे. हालांकि कैमरामैन ने शरारत से तिलक वर्मा पर ध्यान केंद्रित किया, जो पैड पहने हुए गिल के बगल में खड़े थे. कमेंट्री बॉक्स में तुरंत कमेंटेटर्स इसपर चुटकी लेने लगे. एक कमेंटेटर ने मजाक में कहा कि “वर्मा जी दिखा रहे हैं, शर्मा जी नहीं हैं. ढूंढ रहे शर्मा जी… दिखा रहे वर्मा जी.” इसी बीच दूसरे कमेंटेटर ने कहा, “ये कैमरा वाला हमारी भावनाओं के साथ खेल रहा है. कौन है ये कैमरा वाला? पता करिए!” आखिरकार अभिषेक और गिल ही ओपनिंग करने उतरे.
एशिया कप में भारत का अजेय अभियान
एशिया कप 2025 में भारत का अभियान अभी तय अजेय रहा है. लीग स्टेज में भारत ने पहले पाकिस्तान, यूएई और ओमान को हराया. इसके बाद सुपर-4 में एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट टीम को धोने के बाद सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी ने बांग्लादेश और श्रीलंका को हराया. पूरे एशिया कप में शुक्रवार रात भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया एशिया कप 2025 का पहला मैच था, जिसमें 200 से ज्यादा का लक्ष्य दिया गया. खास बात यह है कि विरोधी टीम भारत के लक्ष्य की बराबरी करने में भी सफल रही. हालांकि सुपर ओवर में महज तीन रन का लक्ष्य देने के बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा. उधर अभिषेक शर्मा ने सुपर-4 के सभी तीन मैचों में अर्धशतक जड़ा.
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें