देवा पारदी केस में SI उत्तम सिंह का सरेंडर: सुप्रीम कोर्ट ने 8 अक्टूबर तक गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे; टीआई अब भी फरार – Guna News

देवा पारदी केस में SI उत्तम सिंह का सरेंडर:  सुप्रीम कोर्ट ने 8 अक्टूबर तक गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे; टीआई अब भी फरार – Guna News



गुना जिले में पुलिस कस्टडी में हुई देवा पारदी की मौत के मामले में फरार SI उत्तम सिंह ने शुक्रवार शाम इंदौर में सरेंडर कर दिया है। हालांकि ये खबर अब निकलकर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक उत्तम सिंह ने CBI के सामने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस और CBI इस

.

इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई थीय़। कोर्ट ने राज्य सरकार और CBI को कड़ी फटकार लगाई थी। कोर्ट ने कहा था कि राज्य और CBI की पूरी ताकत के बावजूद अभी तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। ये जांच की गंभीरता पर सवाल खड़े करता है।

सुप्रीम कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 8 अक्टूबर तक गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। मामले की अगली सुनवाई 8 अक्टूबर को तय की गई है।

देवा पारदी की मौत और आरोपी पुलिसकर्मी 15 जुलाई 2024 को बीलाखेड़ी के रहने वाले देवा पारदी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। इस मामले में म्याना पुलिस थाने के टीआई संजीत मावई और SI उत्तम सिंह फरार थे। दोनों को सस्पेंड कर दिया गया था, जबकि उनके खिलाफ दो लाख रुपए इनाम भी घोषित था।

CBI की जांच और दी गई रिपोर्ट CBI ने कोर्ट को बताया था कि वे आरोपियों के मोबाइल और बैंक लेनदेन की जांच कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद CBI पर इन आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दबाव था। सूत्रों के अनुसार, उत्तम सिंह की बेटी की शादी नवंबर में होने वाली है, जिसका परिवार ने सरेंडर के लिए प्रेरित किया।

उत्तम सिंह की गिरफ्तारी से इस मामले की आगे की जांच में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

खबर अपडेट की जा रही है…



Source link