नरसिंहपुर में दो लूट के आरोपी गिरफ्तार: महिला के गले से सोने का झाला और युवक से मोबाइल छीना था – Narsinghpur News

नरसिंहपुर में दो लूट के आरोपी गिरफ्तार:  महिला के गले से सोने का झाला और युवक से मोबाइल छीना था – Narsinghpur News



नरसिंहपुर पुलिस ने गाडरवारा थाना क्षेत्र में हुई दो लूट की वारदातों का खुलासा शनिवार को किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया सामान बरामद कर लिया है, जिसमें सोने का झाला, मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक शामिल है।

.

पहली घटना 20 सितंबर की रात हनुमान मढ़िया के पास कौड़िया रोड पर हुई थी। यहां एक महिला के गले से बदमाश ने सोने का झाला लूट लिया था।

दूसरी वारदात 21 सितंबर की रात डमरू घाटी के पास हुई, जहां गोटेगांव निवासी अजय सेलोपाल से दो बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया था।

पूछताछ में आरोपियों ने दोनों वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों में गाडरवारा के ग्राम बोदरी निवासी मनीष धानक और जितेंद्र कहार शामिल हैं। मनीष धानक से करीब 25,000 रुपए कीमत का सोने का झाला बरामद हुआ है। जितेंद्र कहार से रेडमी कंपनी का मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त की गई है।



Source link