बात हाथ मिलाने से भी आगे पहुंची… फाइनल से पहले टूटी 41 साल पुरानी परंपरा

बात हाथ मिलाने से भी आगे पहुंची… फाइनल से पहले टूटी 41 साल पुरानी परंपरा


Last Updated:

Suryakumar Yadav Salman Ali Agha No Photoshoot: एशिया कप में 41 साल की पुरानी परंपरा टूट गई है. अमूमन फाइनल से पहले दोनों टीमों के कप्तानों का ट्रॉफी के साथ फोटोशूट होता है लेकिन इस बार ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने फाइल से पहले ट्रॉफी के साथ फोटोशूट नहीं कराया.

सूर्यकुमार यादव और सलमान अली आगा की फोटोशूट रद्द कर दिया गया.

नई दिल्ली.  भारत और पाकिस्तान की  क्रिकेट टीमें रविवार को एशिया कप फाइनल में आमने सामने होंगी. इस हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए दुबई में मंच सज चुका है. 41 साल के एशिया कप इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों के कप्तानों का फोटोशूट नहीं हुआ. और ना ही दोनों टीमों ने फाइनल से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की. आमतौर पर ऐसा होता रहा है कि फाइनल से पहले दोनों टीमों के कप्तान साथ आकर ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाते हैं और प्रेस कॉन्फ्रेंस में फाइनल से जुड़ी अपनी रणनीति के बारे में बताते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ.

पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल से पहले भारतीय टीम ने प्रैक्टिस भी नहीं की. एक दिन पहले ही भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सुपर फोर मुकाबला सुपर ओवर में जीता था. लेकिन फाइनल से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने मैदान में उतरकर प्रैक्टिस नहीं की. इसके पीछे की वजह खिलाड़ियों की थकान और श्रीलंका के खिलाफ सुपर ओवर का मैच रहा. भारतीय टीम मैनेजमेंट अपने खिलाड़ियों को फाइनल से पहले तरोताजा रखना चाहती है ताकि खिलाड़ी एक दिन के आराम के बाद सीधे फाइनल में उतरें.

पाकिस्तानी कप्तान का फाइनल से पहले आया बयान
पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने शनिवार को कहा कि भारत के खिलाफ एशिया कप फाइनल में वह अपने खिलाड़ियों को तब तक खुद को अभिव्यक्त करने से नहीं रोकेंगे जब तक कि वह अनादरपूर्ण नहीं हो. इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता के लीग और सुपर चार चरणों में हुए भारत बनाम पाकिस्तान मैच कुछ अति उत्साही जश्न और उसके बाद खिलाड़ियों के बीच मौखिक नोक-झोंक के कारण प्रभावित हुए. आगा ने भारत के खिलाफ एशिया कप फाइनल मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘हर व्यक्ति को अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का अधिकार है. अगर हम तेज गेंदबाजों को खुद को अभिव्यक्त करने से रोकेंगे तो बचेगा ही क्या? मैं किसी को नहीं रोकूंगा जब तक कि वह अनादरपूर्ण नहीं हो.’  आगा हालांकि पिछले मैचों में पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाने से भारतीय खिलाड़ियों के परहेज करने के वाकये को भूले नहीं हैं.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

बात हाथ मिलाने से भी आगे पहुंची… फाइनल से पहले टूटी 41 साल पुरानी परंपरा



Source link