Last Updated:
Bhopal Top 5 Government Hospitals: आज हम आपको भोपाल के टॉप 5 सरकारी अस्पताल के बारे में बताएंगे, जहां सस्ते इलाज के साथ बेहतर सुविधा भी मिल जाती है. (रिपोर्ट:शुभम सिंह/भोपाल)
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कई ऐसे अस्पताल हैं, जहां आप बेहतर इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं. खास बात यह है कि इनमें कुछ हॉस्पिटल तो ऐसे हैं जहां मरीजों से एक रुपये तक नहीं लिया जाता न दवा के लिए, न ऑपरेशन के लिए.

भोपाल के सुलतानिया रोड रॉयल मार्केट पर स्थित हमीदिया अस्पताल भोपाल के सरकारी अस्पतालों में पहले नंबर पर आता है. यहां बेहद कम दाम में हर प्रकार की आधुनिक सुविधा मरीज को मिल जाती है.

यहां मात्र ₹10 की पर्ची कटवा कर ओपीडी में इलाज करवाने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं. यहां पर हर तरह की बीमारी का इलाज उपलब्ध है. यह अस्पताल भी सस्ती जांच और इलाज के लिए काफी मशहूर है.

शहर के शिवाजी नगर क्षेत्र में स्थित 1250 जेपी हॉस्पिटल में भी मात्र ₹10 में इलाज की सुविधा मिल जाती है. इसमें सभी प्रकार की जांच के साथ इमरजेंसी वार्ड भी शामिल है. यहां भी इलाज के लिए बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं.

भोपाल बाईपास करोंद रोड स्थित भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल शहर के पुराने हॉस्पिटल में से एक है. यहां पर मुख्य रूप से भोपाल गैस पीड़ितों के लिए मुफ्त में इलाज किया जाता है. साथ ही कई बड़े इलाज भी यहां पर कम दाम में हो जाते हैं.

कलियासोत ग्राउंड, नेहरू नगर में स्थित पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक अस्पताल शहर का जाना-माना आयुर्वेदिक अस्पताल है. यहां पंचकर्म के साथ कई प्रकार के आयुर्वेदिक इलाज बेहद कम दाम में किए जाते हैं.

पुराने भोपाल के ईदगाह हिल्स स्थित जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल मुख्य रूप से कैंसर के इलाज के लिए प्रसिद्ध है. यहां बेहद कम दाम में अलग-अलग प्रकार की कैंसर का इलाज किया जाता है.

खास बात यह है कि यहां पर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज भी पांच रुपए की पर्ची पर होता है. यहां इलाज के लिए मरीजों को पहले अपॉइंटमेंट लेनी होती है इसके बाद मरीजों को पर्ची बनानी होती है. यहां कैंसर मरीजों का खास ख्याल रखा जाता है.