केवलाझिर के जंगल में जुआ रोकने में नाकाम एसआई निलंबित: एसपी ने आदेश में लिखा- बीट प्रभारी ने रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया – narmadapuram (hoshangabad) News

केवलाझिर के जंगल में जुआ रोकने में नाकाम एसआई निलंबित:  एसपी ने आदेश में लिखा- बीट प्रभारी ने रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया – narmadapuram (hoshangabad) News


एसआई शहजाद खान को निलम्बित किया गया।

नर्मदापुरम जिले में सिवनीमालवा तहसील के केवलाझिर के जंगल में लंबे समय से चल रहे जुआ फड़ के मामले में कार्रवाई करते हुए बीट प्रभारी उप निरीक्षक (एसआई) शहजाद खान को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन का आदेश एसपी साईंकृष्णा एस थोटा ने जारी किया है।

.

लंबे समय से चल रहा था जुआ, पर कार्रवाई नहीं

निलंबन आदेश में यह बताया गया कि नंदरवाड़ा बीट क्षेत्र के केवलाझिर जंगल में लंबे समय से जुआ खेला जा रहा था। इसके बाद भी बीट प्रभारी शहजाद खान द्वारा इसे रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए उन्हें 26 सितंबर की दोपहर से निलंबित कर, रक्षित केंद्र नर्मदापुरम में अटैच किया गया है।

करणी सेना ने ज्ञापन दिया था।

जुए के दौरान मची भगदड़, करंट से नाबालिग की मौत

केवलाझिर जंगल में 22 सितंबर की रात को जुआ खेल रहे युवकों पर करीब 12 से 15 असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। बताया गया कि हमलावरों का इरादा लूटपाट का था। इस दौरान गोली चलने जैसी आवाज सुनाई दी, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।

अचानक हुए हमले के चलते वहां भगदड़ मच गई। भागते समय शिवपुर निवासी 17 वर्षीय विकास सिसोदिया की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।

करणी सेना और सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

घटना के विरोध में करणी सेना ने सख्त रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मांग की गई कि मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। सर्व समाज की ओर से भी ज्ञापन सौंपकर समर्थन दिया गया।



Source link