रेल विभाग के दावा अधिकरण में सीनियर क्लर्क है आरोपी: रेल कर्मी ने नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से किया दुष्कर्म, 2 लाख रु. ऐंठे – Bhopal News

रेल विभाग के दावा अधिकरण में सीनियर क्लर्क है आरोपी:  रेल कर्मी ने नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से किया दुष्कर्म, 2 लाख रु. ऐंठे – Bhopal News


भोपाल के बागसेवनिया इलाके में रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2 लाख की ठगी और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी रेल विभाग के दावा अधिकरण में सीनियर क्लर्क है। आरोपी और पीड़िता एक ही कॉलोनी के रहने वाले हैं। पीड़िता के पिता रेलवे में कर्म

.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पी​ड़िता के पिता पिछले 7 साल से लापता हैं। आरोपी बटन दोहरे उर्फ बब्लू पीड़िता के पिता को जानता था। आरोपी रेलवे के दावा अधिकरण में सीनियर क्लर्क है। ऐसे में उसका पीड़िता के घर आना जाना लगा रहता था। युवती के पिता के लापता होने के बाद आरोपी ने उसे रेलवे में नौकरी दिलाने का वादा किया था। आरोपी उसके पिता की जगह अनुकंपा नियुक्ति पर रखे जाने की बात करता था।

आरोपी इसी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करता था। आरोपी ने उससे से नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख रुपए भी लिए थे। नौकरी नहीं लगने पर युवती ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की। पीड़िता को नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपी ने दो साल पहले उसे एक होटल में बुलाया, जहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। करीब दो साल से वह पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा था।

बदनाम करने की धमकी

टीलाजमालपुरा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार इधर, टीलाजमालपुरा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी शोयल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शोयल जिला शाजापुर का रहने वाला है। दोनों के के बीच 2024 में दोस्ती हुई थी। इसके बाद आरोपी पीड़िता से कहता था कि वो उससे शादी करे। ऐसा नहीं करने पर वो उसे बदनाम कर देगा। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ होटल में दुष्कर्म किया था। इसकी शिकायत युवती ने थाने में की थी। पुलिस ने आरोपी को बैरसिया बस स्टैंड पैट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया है।



Source link