श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप में 12 भारतीय खिलाड़ी मैदान पर कैसे उतरे?

श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप में 12 भारतीय खिलाड़ी मैदान पर कैसे उतरे?


Last Updated:

एशिया कप सुपर 4 में भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया. मुकाबले के दौरान हार्दिक पंड्या मैदान से बाहर गए और उनकी जगह रिंकू सिंह को एशिया कप में पहली बार मैदान पर उतरने का मौका मिला.

रिंकू सिंह के एशिया कप सुपर 4 के आखिरी मैच में मिला मैदान पर उतरने का मौका

नई दिल्ली. एशिया कप में भारतीय टीम ने सुपर 4 का अंत श्रीलंका के खिलाफ सुपर ओवर की रोमांचक जीत के साथ खत्म किया. टीम इंडिया ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा की फिफ्टी के दम पर 5 विकेट पर 202 रन बनाए. श्रीलंका की तरफ से पथुम निसांका ने सेंचुरी ठोक डाली और मैच टाई हो गया. सुपर ओवर में अर्शदीप सिंह की धातक गेंदबाजी ने भारत को आसान जीत दिलाई. मैच के दौरान प्लेइंग इलेवन में रिंकू सिंह का नाम नहीं था लेकिन हार्दिक पंड्या के बाहर जाने की वजह से उनको मैदान पर उतरे का मौका मिला.

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप सुपर 4 के आखिरी मुकाबले का टूर्नामेंट में कोई महत्व नहीं था. भारतीय टीम फाइनल में जगह बना चुकी थी और श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर हो गया था. आखिरी मैच में दोनों टीमों के बीच ऐसा जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला जिसने एशिया कप के इस सीजन के सारे पिछले मैच को फीका कर दिया. मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा और भारत ने जीत हासिल कर पाकिस्तान की धड़कनें बढ़ा दी.

श्रीलंका के खिलाफ उतरे 12 खिलाड़ी?

भारतीय टीम ने एशिया कप के आखिरी सुपर 4 मुकाबले में मैदान पर अपने 12 खिलाड़ी को उतारा. हालांकि एक साथ नहीं बल्कि देखा जाए तो 12वें खिलाड़ी के तौर पर रिंकू सिंह को मैच में फील्डिंग करने का मौका मिला. हार्दिक पंड्या मैदान पर नहीं थे और उनकी जगह फील्डिंग में उन्होंने मोर्चा संभाला. मैच में एक ओवर करने के बाद ही वो बाहर चले गए थे. अब तक एशिया कप में पहला मैच खेलने का इंतजार कर रहे रिंकू सिंह को कोच गौतम गंभीर और कप्तान ने फील्डिंग के लिए भेजा.

रिंकू ने पकड़ा कैच

मैच जब सुपर ओवर में पहुंचा तो सबको लगा था श्रीलंका की टीम जिसने 202 रन बनाकर मैच टाई कराया कुछ धमाका करेगी. अर्शदीप सिंह ने पहली बॉल डाली और कुसल परेरा ने बॉल सीधा रिंकू सिंह की तरफ मार बैठे. उन्होंने बिना कोई गलती किए इसे लपका. प्लेइंग इलेवन में नाम नहीं होने के बाद भी उनको टीम की जीत में योगदान देने का मौका मिला. सुपर ओवर में पहली बॉल पर रिंकू सिंह ने टीम को विकेट दिलाने में मदद की.

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप में 12 भारतीय खिलाड़ी मैदान पर कैसे उतरे?



Source link