सीहोर में शिक्षा उपसंचालक ने स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण: छात्रों की कम उपस्थिति और रेमेडियल कक्षाओं न चलने पर जताई नाराजगी – Sehore News

सीहोर में शिक्षा उपसंचालक ने स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण:  छात्रों की कम उपस्थिति और रेमेडियल कक्षाओं न चलने पर जताई नाराजगी – Sehore News


लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के उपसंचालक डॉ. महेश जैन ने सीहोर जिले के कई शासकीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में छात्रों की कम उपस्थिति और रेमेडियल कक्षाओं के संचालन न होने पर गंभीर नाराजगी व्यक्त की।

.

डॉ. जैन ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मॉडल सीहोर, पीएम श्री शासकीय कन्या महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीहोर, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 और शासकीय संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीहोर का दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान, उन्होंने पाया कि कई विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति अपेक्षा से काफी कम थी। उपसंचालक ने सभी प्राचार्यों को तत्काल रेमेडियल कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए टाइम टेबल और पुस्तकें प्राप्त कर उनके अनुसार शैक्षणिक कार्य सुनिश्चित किया जाए।

डॉ. जैन ने चेतावनी दी कि कम उपस्थिति के लिए प्राचार्य दोषी माने जाएंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई भी प्रस्तावित की जा सकती है। उन्होंने इस स्थिति को चिंताजनक बताया और प्राचार्यों से अपनी स्थिति में सुधार लाने के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा। यह निर्देश शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिए गए हैं।



Source link