उज्जैन में 13 सितंबर को लगेगी नेशनल लोक अदालत: संपत्ति और जलकर पर मिलेगी विशेष राहत; अधिभार में 100% तक छूट – Ujjain News

उज्जैन में 13 सितंबर को लगेगी नेशनल लोक अदालत:  संपत्ति और जलकर पर मिलेगी विशेष राहत; अधिभार में 100% तक छूट – Ujjain News



उज्जैन में 13 सितंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन नगर निगम के सभी जोन कार्यालयों में होगा। जिसमें करदाता अपना बकाया संपत्तिकर जोन कार्यालयों में जमा करा सकेंगे। जलकर की राशि चामुंडा माता चौराहे स्थित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी वि

.

संपत्तिकर में मिलने वाली छूट का विवरण इस प्रकार है। 50 हजार रुपए तक के अधिभार पर 100 प्रतिशत छूट मिलेगी। 50 हजार से एक लाख रुपए तक के अधिभार पर 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। एक लाख रुपए से अधिक के अधिभार पर 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

जलकर में भी विशेष छूट की व्यवस्था की गई है। 10 हजार रुपए तक के अधिभार पर 100 प्रतिशत छूट मिलेगी। 50 हजार रुपए तक के अधिभार पर 75 प्रतिशत छूट दी जाएगी। 50 हजार रुपए से अधिक के अधिभार पर 50 प्रतिशत छूट मिलेगी। यह छूट केवल एक बार दी जाएगी।

महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव और निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने करदाताओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

राजस्व विभाग प्रभारी रजत मेहता और जलकार्य प्रभारी प्रकाश शर्मा ने भी नागरिकों से बकाया राशि जमा करने का आग्रह किया है।



Source link