सिवनी-गोंदिया हाईवे पर आयोजित की गई प्रतियोगिता।
बालाघाट में वेलोड्रम की सुविधा नहीं होने के कारण स्कूल गेम्स फेडरेशन की संभागीय स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता सिवनी-गोंदिया हाईवे पर आयोजित की गई। भमोड़ी से रेंगाटोला के बीच 8 किलोमीटर की इस प्रतियोगिता में बालाघाट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किय
.
12 सितंबर को आयोजित संभाग स्तरीय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता में जबलपुर, सिवनी और छिंदवाड़ा के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। प्रतियोगिता में 14, 17 और 19 आयु वर्ग के 50 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
14 से 24 नवंबर तक होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए कुल 24 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इनमें बालाघाट के 23 और जबलपुर का एक खिलाड़ी शामिल है।
जिले में वेलोड्रम की मांग
जिला साइकिलिंग सचिव मनोज उपवंशी ने बताया कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्होंने वेलोड्रम की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से कई बार आग्रह किया है। उनका मानना है कि उचित खेल माहौल मिलने पर यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक जिले का नाम रोशन कर सकते हैं।
चयनित खिलाड़ियों में 14 वर्ष बालिका वर्ग से स्वाति लिल्हारे, श्रुति कुम्हरे, अश्वी लिल्हारे, नव्या पारधी और बालक वर्ग से ओजस डहाटे, रूद्र नगपुरे, सालोम नाथ शामिल हैं।
17 वर्ष बालिका वर्ग से गौरा उईके, नव्या कलिहारे, वर्षा सहारे, साहिना बाक्टे और बालक वर्ग से कीर्ति सहारे, सौरभ रनगिरे, प्रफुल्ल पांचे, मोहित पांचे का चयन हुआ।
19 वर्ष बालिका वर्ग से मोहिनी लिल्हारे, इमांशी मर्सकोले, रोशनी लिल्हारे, मिनाक्षी मानेश्वर और बालक वर्ग से राहुल पिछोड़े, सुमित मानेश्वर, निखिल राणा और राजकुमार राहंगडाले को चुना गया है।
