पुलिस टीम ने मादक पदार्थों को जब्त कर नष्ट किया।
उज्जैन रतलाम, देवास, शाजापुर,आगर-मालवा नीमच मंदसौर पुलिस द्वारा 2022 से 2025 तक अलग-अलग 189 मामलों में जब्त 11 करोड़ 43 लाख 79 हजार रुपए के मादक पदार्थ को शुक्रवार को नष्ट किया गया है।
.
डीआईजी नवनीत भसीन ने बताया कि केंद्रीय ग्रह मंत्रालय के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उमेश जोगा ने कमेटी बनाकर उज्जैन रेंज से जब्त मादक पदार्थों को नष्ट करने के आदेश दिए थे।
उज्जैन रेंज एवं रतलाम रेंज के जिलों में जब्त मादक पदार्थों 149 क्विंटल 73 किलो 77 ग्राम डोडाचूरा, 57 किलो 640 ग्राम अफीम, 06 क्विंटल 50 किलो 488 ग्राम गांजा, 01 किलो 739 ग्राम स्मैक, 541 ग्राम चरस, 115 ग्राम एमडी, 07 ग्राम ब्राउन शुगर, 11 किलो 820 ग्राम गांजे के हरे पौधे एवं 388 ग्राम अफीम के हरे पौधों को नष्ट कर दिया गया।
रतलाम रेंज के जिला नीमच, मंदसौर एवं रतलाम जिलों के कुल 98 प्रकरणों में जप्त 135 क्विंटल 66 किलो 610 ग्राम डोडाचूरा, 52 किलो 683 ग्राम अफीम 34 किलो 570 ग्राम गांजा, 01 किलो 700 ग्राम स्मैक, 60 ग्राम एमडी एवं 11 किलो 820 ग्राम गांजे के हरे पौधों को नष्ट किया।
डीआइजी नवनीत भसीन ने बताया
गठित कमेटी की निगरानी में शुक्रवार को गांजा डोडाचूरा नीमच की फैक्ट्री में जलाया। वहीं अफीम को एल्कालाइन फैक्ट्री में नष्ट किया गया।
