600 छात्राओं ने ईवीएम से डाला वोट: कमला नेहरू सांदीपनि स्कूल में चुनाव, स्नेहा को मिले सबसे ज्यादा वोट – Bhopal News

600 छात्राओं ने ईवीएम से डाला वोट:  कमला नेहरू सांदीपनि स्कूल में चुनाव, स्नेहा को मिले सबसे ज्यादा वोट – Bhopal News


छात्राओं ने इस तरह से चुनाव में भागीदार की।

भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि स्कूल में छात्र परिषद चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया से संपन्न हुआ। यहां मतदान से लेकर मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया आम चुनाव जैसी रही। ईवीएम, अमिट स्याही, सेल्फी बूथ और पंक्तिबद्ध छात्राओं ने चुनाव को रोचक बना दिया। करीब 600

.

वोट देने के लिए छात्राओं ने लाइन लगाई।

स्कूल प्रांगण में मतदान केंद्र को सजाया गया। श्रेणीवार पीठासीन अधिकारी, पी-1, पी-2, पी-3, पहचानकर्ता, ईवीएम मशीन और तर्जनी पर अमिट स्याही की व्यवस्था की गई। मतदाता छात्राओं ने वोट डालने के बाद सेल्फी बूथ पर तस्वीरें खिंचवाकर चुनाव को यादगार बनाया।

अधिसूचना से लेकर परिणाम तक की ट्रेनिंग चुनाव की अधिसूचना जारी होने से लेकर नामांकन, प्रचार-प्रसार, मतदान और परिणाम की घोषणा तक पूरी प्रक्रिया विद्यार्थियों को कराई गई। इसके लिए निर्वाचन अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट और सुरक्षा अधिकारी जैसे पद भी तय किए गए।

वोटिंग टीम भी पूरी तरह से सजग रही। स्याही का किया गया।

वोटिंग टीम भी पूरी तरह से सजग रही। स्याही का किया गया।

4 घंटे तक चला मतदान मतदान सुबह 11 बजे शुरू हुआ और दोपहर 3 बजे तक संपन्न हुआ। कुल 600 छात्राओं ने लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाते हुए मतदान किया। मतगणना भी ईवीएम के माध्यम से की गई।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही छात्राओं में उत्साह दिखाई दिया। कक्षा 12वीं की स्नेहा नन्दमेहर को सबसे ज्यादा वोट मिले और वे हेड गर्ल चुनी गईं। डिप्टी हेड गर्ल बनीं सालेहा खान (कक्षा 11वीं), सचिव बनीं रूपिका परते (कक्षा 10वीं) और उप सचिव बनीं भावना पथे (कक्षा 9वीं)।

वोटिंग प्रक्रिया के दौरान छात्राएं खुश नजर आईं।

वोटिंग प्रक्रिया के दौरान छात्राएं खुश नजर आईं।

उद्देश्य- लोकतंत्र की समझ विकसित करना स्कूल की प्राचार्या संगीता सक्सेना ने बताया कि इस प्रक्रिया का मकसद छात्राओं को लोकतांत्रिक चुनाव की विधि से परिचित कराना था। इससे मतदान के महत्व को समझने और भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनने की नींव रखी जा सकेगी।

विद्यार्थियों को मिली यह सीख

  • लोकतांत्रिक प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव
  • मतदान के महत्व की समझ
  • जिम्मेदारी और सहभागिता का भाव
  • नेतृत्व क्षमता और पारदर्शिता की सीख



Source link