Kitchen Garden Tips:पालक, मेथी हो या धनिया…सब उगाएं छत पर, ठिठुरती ठंड में नहीं जाना पड़ेगा बाजार!

Kitchen Garden Tips:पालक, मेथी हो या धनिया…सब उगाएं छत पर, ठिठुरती ठंड में नहीं जाना पड़ेगा बाजार!


Last Updated:

Kitchen Garden Tips: जगह की कमी है और आप सब्जी उगाने के शौकीन हैं तो ये टिप्स आपके बहुत काम आएंगे. इसकी मदद से आप आसानी से गमले में सर्दियों की सब्जी उगा सकते हैं.

अगर आपके पास किचन गार्डन के लिए जगह भी नहीं है तो भी आप ठंड मौसम में अपनी छत या बालकनी में सब्जी-भाजी लगा सकते हैं. छत पर आसानी से पालक, धनिया, मेथी उगा सकते हैं.  छत पर किचन गार्डन बनाना कितना आसान है. जानें एक्सपर्ट से…

Chhatarpur

अक्टूबर का महीना किचन गार्डन के शौकीनों के लिए खास होता है. यह समय कई तरह की सब्जियां उगाने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है, अगर आप इस समय सही तैयारी कर लें तो आपको बाज़ार जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी.

Chhatarpur

खास बात है कि आसानी से ताजी और जैविक सब्जियां उगा सकते हैं. लेकिन आपको पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा और यह जानना जरूरी होगा कि इस समय कौन सी सब्जियां उगा सकते हैं.

Chhatarpur

छतरपुर नौगांव कृषि विज्ञान केंद्र में पदस्थ डॉ. कमलेश अहिरवार बताते हैं कि सितंबर-अक्टूबर महीने में आप आसानी से पालक, मेथी, धनिया और मलमला के बीज लगा सकते हैं. इसके अलावा, फूलगोभी, पत्तागोभी और ब्रोकोली के पौधे भी लगाए जा सकते हैं.

Agriculture

यह समय बैंगन, शिमला मिर्च और टमाटर के लिए भी नए पौधे रोपने के लिए भी एकदम सही है, जो आने वाले दिनों में आपको बाजार जाने को जरूरत नहीं होगी. सितंबर-अक्टूबर का महीना किचन गार्डन के लिए वरदान से कम नहीं है.

Chhatarpur

गौरतलब है कि  इन दिनों तापमान कम हो जाता है और मौसम में नमी बनी रहती है, ऐसे मौसम में ही सब्जियों की अच्छी ग्रोथ होती है. मेथी, पालक, मलमला और हरा धनिया लगाना सबसे आसान होता है.

Chhatarpur

सबसे पहले किचन गार्डन में लगे हुए पुराने और सूखे पौधों को उखाड़ दें. उसके बाद पावर वीडर की मदद से उसकी गहरी जुताई करें. जुताई के बाद गोबर की सड़ी हुई खाद या फिर वर्मी कंपोस्ट को मिट्टी में मिला दें. इसके बाद मिट्टी को समतल करें और नए पौधे लगा दें.

Chhatarpur

पालक, हरा धनिया, मेथी और मलमला साग लगाने के लिए बाजार से अच्छी किस्म का बीज खरीद कर लाएं और किचन गार्डन में छोटी-छोटी क्यारी बना लें, उन क्यारी में इन बीजों की बुवाई कर दें. और पानी का हल्का छिड़काव कर दें. ध्यान रखें कि पौधे शाम के वक्त लगाएं सुबह तक पौधे मजबूती के साथ खड़े हो जाएंगे. ऐसा करने से दो से तीन दिनों में बीज अंकुरित हो जाएंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

पालक, मेथी या धनिया…सब उगाएं छत पर, ठिठुरती ठंड में नहीं जाना पड़ेगा बाजार!



Source link