अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव 2025 में इस बार सिर्फ डांडिया की थाप और रंग-बिरंगे गरबा ड्रेस ही नहीं, बल्कि स्वाद का भी खास तड़का लगा है। गरबा मैदान में लगे 35 से ज्यादा फूड स्टॉल्स के बीच सबसे ज्यादा भीड़ खींच रहा है बनारसी पान का स्टॉल।
.
यहां काशी नगरी बनारस से आए अवधेश चौरसिया अपने शहर की खास परंपरा और पान बनाने की अनूठी कला लेकर भोपाल पहुंचे हैं। गरबा महोत्सव में रोजाना सैकड़ों लोग इस स्टॉल पर पहुंचकर पान की खुशबू और फ्लेवर का आनंद ले रहे हैं। कोई जोड़ी गुंडी पान की तारीफ कर रहा है, तो कोई फायर पान की झलक कैमरे में कैद कर रहा है। बनारस से आए अवधेश चौरसिया का कहना है, “हमारा पान खाए बिना भोपालिया गरबा अधूरा है। जो लोग एक बार खाएंगे, वे खुद कहेंगे वाह, यही है असली बनारसी पान।
सिर्फ दो मिनट में मुंह में घुल जाता है यह पान।
अवधेश की मुस्कान और उनकी लच्छेदार बनारसी बोली खुद में ही लोगों को खींच रही है। वे बताते हैं “बनारस का पान सिर्फ स्वाद नहीं, एक एहसास है। पान बनाना हमारे खानदान की कला है। पान का पत्ता भले पेड़ पर हरा दिखे, लेकिन इसे मुंह में गलने लायक बनाने की हमारी पीढ़ियों पुरानी तकनीक है। हम पान के पत्तों को ढाई महीने तक भट्टी में हल्की-हल्की गर्माहट देकर मुलायम करते हैं। हर 15 दिन पर इसे भट्टी की आंच मिलती है। यही वजह है कि यह पान मुंह में डालते ही दो मिनट से भी कम में गल जाता है और आपको पता भी नहीं चलता कि पत्ता कहां गया।
बनारस की मिट्टी का जादू यह खास प्रोसेस ही बनारसी पान को बाकी जगहों के पान से अलग बनाता है। अवधेश गर्व से कहते हैं “बनारस की मिट्टी, हवा और पानी का अपना असर होता है। हमारी कारीगरी और प्रोसेस मिलकर पान को एकदम अनोखा बनाते हैं। यही वजह है कि जो लोग एक बार खा लेते हैं, सालभर उसका स्वाद याद रखते हैं।”
9 फ्लेवर, हर स्वाद के लिए अवधेश भोपाल में कुल 9 तरह के फ्लेवर पान लेकर आए हैं। इनमें रोज कुमकुम, अलबेला ऑरेंज, चॉकलेट ड्राई फ्रूट, चॉकलेट ओरियो, गुंडी पान, लौंगलत्ता और सांची मीठा पत्ता जैसे नाम ही ग्राहकों को उत्साहित कर देते हैं। महिलाओं, बच्चों और जेंट्स के लिए अलग-अलग फ्लेवर तैयार किए गए हैं। बच्चों में चॉकलेट ड्राई फ्रूट और चॉकलेट ओरियो पान की सबसे ज्यादा मांग है, जबकि लेडीज रोज कुमकुम और सांची मीठा पत्ता पसंद कर रही हैं। जेंट्स के लिए लौंगलत्ता और अलबेला ऑरेंज जैसे फ्लेवर सबसे हिट हैं। 50 रुपए में फ्लैवर पान, 70 रुपए में फायर पान, 100 रुपए में गुंडीजोड़ी पान दिया जा रहा है।

फायर पान भी युवाओं को आ रहा पसंद।
दो स्पेशल पान की सबसे ज्यादा डिमांड इन सबके बीच दो स्पेशल पान स्टॉल की शान बने हुए हैं। जोड़ी गुंडी पान और क्रंची पान। जोड़ी गुंडी पान खासकर कपल्स के लिए तैयार किया गया है। इसमें एक पान में दो पान का मजा छुपा होता है। हस्बैंड-वाइफ या गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड जब इसे साथ में खाते हैं, तो दोनों को एक साथ फ्लेवर का मजा मिलता है। वहीं क्रंची पान खाने वाले को बचपन का स्वाद याद दिला देता है, क्योंकि इसके हर बाइट में कुरकुरेपन और मिठास का अनोखा संगम है।
फायर पान बना युवाओं का क्रेज स्टॉल का सबसे बड़ा स्टार बना है फायर पान। यह पान सिर्फ खाया नहीं जाता, बल्कि एक एडवेंचर जैसा अनुभव देता है। जलती हुई लौ के साथ परोसे जाने वाले इस पान को खाते ही मुंह में पहले हल्की गर्माहट और फिर जबरदस्त ठंडक का एहसास होता है। यही वजह है कि युवा इसे चैलेंज की तरह लेते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। कई लोग तो सिर्फ इस रोमांच का मजा लेने के लिए बार-बार स्टॉल पर लौट रहे हैं।
गरबा में इन जायकों का भी स्वाद

यह खबर भी पढ़ें…
अभिव्यक्ति-2025 में आगरा के दही बड़े का लुत्फ:कोलकाता की मशहूर चाय और बनारस की स्पेशल चाट ने बढ़ाई गरबा की रौनक

दैनिक भास्कर के अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव-2025 का रंग शहरवासियों के सर चढ़ चुका है। शहर के कोन-कोने से लोग गरबा महोत्सव में शामिल हो रहे है। अलग- अलग तरह के गेटअप, अट्रैक्टिव ड्रेस पहनकर लोग अभिव्यक्ति में पार्टिसिपेट कर रहे हैं। गरबे के साथ लोग तरह तरह के जायके के लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। यहां आगरा से लेकर बनारस और दिल्ली हर जगह का स्वाद मौजूद हैं। लोग तरह- तरह की डिशेस का यहां आनंद ले रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर