स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के गंजरामपुर गांव में एक 45 वर्षीय किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक राजवीर शर्मा, पुत्र विजय सिंह का शव शनिवार सुबह उनके घर के पास खेत में बनी तिबरियां (टपरिया/शेड) में लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएस
.
रात 2 बजे की घटना, भाई ने सबसे पहले देखा घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। किसान राजवीर रोज की तरह खेत पर बनी तिबरियां में सोने गए थे। सुबह जब वे देर तक बाहर नहीं आए, तो उनके भाई ने जाकर देखा। वहां राजवीर का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। भाई ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी।
मृतक किसान
रात को सब सामान्य था, ग्रामीणों के साथ अलाव भी तापा परिजनों ने बताया कि रात में राजवीर का व्यवहार बिल्कुल सामान्य था। उन्होंने घर के सदस्यों से अच्छे से बात की थी। इसके बाद वे काफी देर तक ग्रामीणों के साथ बैठकर अलाव तापते रहे। फिर घर जाकर खाना खाया और यह कहकर तिबरियां में सोने चले गए कि ‘अब मैं सोने जा रहा हूं’। किसी को अंदाजा नहीं था कि वे ऐसा आत्मघाती कदम उठा लेंगे।
पुलिस बोली- पीएम रिपोर्ट के बाद जांच आगे बढ़ेगी स्टेशन रोड थाना प्रभारी कुलदीप राजपूत ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है। मर्ग कायम कर लिया गया है। परिजनों से पूछताछ में अभी तक आत्महत्या की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।