एशिया कप फाइनल: टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना: महाकाल के सिद्धि विनायक मंदिर में खिलाड़ियों की तस्वीर रखकर पाठ – Ujjain News

एशिया कप फाइनल: टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना:  महाकाल के सिद्धि विनायक मंदिर में खिलाड़ियों की तस्वीर रखकर पाठ – Ujjain News



भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को दुबई में होने वाले एशिया कप फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है। उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष प

.

इस दौरान भारतीय टीम के खिलाड़ियों की तस्वीरें भगवान गणेश के चरणों में रखकर मंत्रोच्चार के साथ जीत की कामना की गई। बटुकों ने गणपति अथर्वशीर्ष का सहस्त्र आवर्तन पाठ भी किया।

श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर के पुजारी पंडित दिलीप उपाध्याय (चम्मू गुरु) ने बताया कि एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान पर भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत के लिए भगवान गणेश से प्रार्थना की गई है। उन्होंने कहा कि यह मैच 41 साल में पहली बार फाइनल में आमने-सामने होने के कारण भी महत्वपूर्ण है।

पुजारी उपाध्याय ने यह भी बताया कि कई लोगों की इच्छा है कि इस मैच को पहलगाम वाले मामले के बदले के रूप में भी देखा जाए। उन्होंने भगवान गजानंद से भारतीय टीम की विजय के लिए प्रार्थना की।



Source link